लाइव न्यूज़ :

Shirdi Sai Baba Temple: माता वैष्णो देवी के बाद बेटी सुहाना के साथ शिरडी साईं मंदिर पहुंचे किंग खान, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2023 18:55 IST

Shirdi Sai Baba Temple: मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘डंकी’ के प्रदर्शन से पहले मंगलवार को माता वैष्णो देवी गुफा की यात्रा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग खान हर फिल्म से पहले मंदिर दर्शन कर रहे हैं। फैंस के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

Shirdi Sai Baba Temple: अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के साथ महाराष्ट्र के शिरडी में शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। किंग खान हर फिल्म से पहले मंदिर दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान फैंस के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिनेता शाहरुख खान बृहस्पतिवार को बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी में श्री साईंबाबा समाधि मंदिर पहुंचे। शाहरुख, जम्मू के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने के दो दिन बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर गए।

शाहरुख और अभिनेत्री सुहाना के साथ अभिनेता की मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। वे मंदिर जाने के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के घेरे में थे। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है।

राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। सुहाना (23) ने हाल में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘‘द आर्चीज’’ से अभिनय के अपने करियर की शुरूआत की है।

मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘डंकी’ के प्रदर्शन से पहले मंगलवार को माता वैष्णो देवी गुफा की यात्रा की थी। अभिनेता (58) को माता वैष्णो देवी - कटरा भवन के मार्ग में यात्रा करते देखा गया। शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और उनके सुरक्षा कर्मी थे।

उनकी वैष्णो देवी की यह तीसरी यात्रा है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ की रिलीज से पहले इस साल अगस्त और पिछले साल दिसंबर में मंदिर की यात्रा की थी। जम्मू के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक तीर्थस्थल है जहां हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

टॅग्स :शाहरुख खानसुहाना खानमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस