ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है। फिल्म को फैंस से जमकर वाहवाही मिल रही है। कुल मिलाकर फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो गई है। लेकिन रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म के मेकर्स को तकड़ा झटका लगा है। रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं।
खबरों की मानें को फिल्म तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन लीक हो गई है। ये फिल्म एचडी क्वालिटी में लीक हुई है। यूजर्स प्रॉक्सी सर्वस्स के जरिए इसका प्रयोग कर रहे हैं। इससे पहले सई रा नरसिम्हा रेड्डी भी ऑलाइन लीकक हुई थी।
फैंस फिल्म को फुल एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। ये पहली फिल्म नहीं है जो ऑनलाइन लीक हुई है इससे पहले भी कई फिल्म इस तरह से लीक हो चुकी हैं। कई बार मेकर्स तमिलरॉकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं। इतना ही नहीं मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा इस पर प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है कि बहादुर जवान कबीर (ऋतिक रोशन) से। कबीर सेना का जबांज सिपाही है। लेकिन वह किन्हीं कारणों से अधिकारियों का दु्श्मन बन जाता है। ऐसे में करीब को रोकने के लिए आता है कर्नल खालिद (टाइगर श्रॉफ)। खालिद कोई और नहीं खुद कबीर का ही स्टूडेंट होता है। पहले तो दोनों की आंख मिचौली का खेल काफी देर तक चलता रहता है।
जो काफी रोमांचल और रहस्यमयी तरीके से चलता है। कहनी जिस तरीके से आगे बढ़ती है कई अलग अलग मोड़ आते जाते हैं। ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर देशभक्त कबीर दुश्मन क्यों बन जाता है। क्या खालिद अपने गुरू को रोक पाता है इन सब सवालों के जवाब थिएटर में मिलेंगे।