लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म- अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का ट्रेलर रिलीज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 11:57 IST

यह एक बायॉपिक फिल्म है जो रियल लाइफ हीरो अरुणाचलम मुरुगनाथम पर आधारित है।

Open in App

बॉलीवुड स्‍टार और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म पैडमैन के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म हो गया है। यह एक बायॉपिक फिल्म है जो रियल लाइफ हीरो अरुणाचलम मुरुगनाथम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में मुरुगनाथम का रोल कर रहें हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए पैड मेकिंग मशीन बनाई ताकि उन्हें सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन मिल सके। इस फिल्‍म की टैगलाइन है - सुपरहीरो है ये पगला। फिल्म में अक्षय का साथ दे रहीं हैं राधिका आपटे जो उनकी पत्नी का रोल कर रहीं हैं।  ट्रेलर देखकर लग रहा है कि राध‍िका एक देसी बहू का रोल निभा रहीं हैं। फिल्म में सोनम कपूर भी हैं जो अक्षय कुमार का साथ देती हैं उनके इस मिशन में।  

हाल ही में इस फिल्म के एक के बाद एक कई सारे पोस्टर रिलीज किए गए थे। फिल्म के पोस्टर्स में अक्षय को कई अलग अंदाज में देखा गया था। साथ ही पोस्‍टर पर फिल्‍म की रिलीज डेट भी ल‍िखी है। 

एक बार फिर अक्षय सामाजिक मुद्दों पर फिल्म लेकर आए हैं। उनकी पिछली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया और इस फिल्म के माध्यम से भी वो पर्सनल हाइजीन को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। 

पैडमैन' ट्विंकल खन्ना और गौरी शिंदे का प्रॉडक्शन वेंचर है, और जिसका निर्देशन आर बाल्की ने किया है। ये फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :पैडमैनअक्षय कुमारबॉलीवुड स्टार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?