लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी पर भी बनेगी बायोपिक, ये बड़ा स्टार निभाएगा प्रधानमंत्री का रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 29, 2018 16:00 IST

Biopic on PM Narendra Modi: अखबार 'बॉम्बे टाइम्स' के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायॉपिक पर काम जनवरी 2019 से शुरू हो जाएगा।

Open in App

बॉलीवुड में बीते कई दिनों से बायोपिक का ट्रेंड जोरों पर है। किसी ना किसी हस्ती के जीवन पर आधारित फिल्म पर्दे पर उतारी जा रही है। खेल के बाद अब राजनेताओं के जीवन पर भी फिल्में बन रही हैं। दद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर रिलीज के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द पर्दे पर आने वाली है।

अखबार 'बॉम्बे टाइम्स' के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायॉपिक पर काम जनवरी 2019 से शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में पीएम मोदी का रोल बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय निभाने जा रहे हैं। खबर के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। विवेक ने इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 

हांलाकि विवेक या फिर किसी और की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही इस फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है लेकिन इसके डायरेक्टर फाइनल हो गए हैं। पीएम मोदी की बायॉपिक का डायरेक्शन मैरी कॉम की बायॉपिक बना चुके डायरेक्टर उमंग कुमार करेंगे। अभी फिल्म की टीम इसकी स्टोरी पर पिछले डेढ़ साल से काम कर रही है।

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज हो गया ये करीब 2 मिनट 43 सेकेंड का है। इसकी शुरुआत में मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर नजर आते हैं। संजय बारू का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना साफ़ शुरू में ही साफ कर देते हैं कि "मुझे तो डॉ. साहब (मनमोहन सिंह) भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है, पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए। महाभारत में दो फैमिलीज थीं, इंडिया में तो एक ही है।  ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका, प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह की ताजपोशी के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा।

 फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस