लाइव न्यूज़ :

विवेक अग्निहोत्री ने दीया मिर्जा पर कसा तंज, एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे के लिए लिखा था थैंक्यू पोस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2022 17:20 IST

दीया मिर्जा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "धन्यवाद उद्धव ठाकरे, आपने लोगों और इस प्लेनेट की परवाह की। यहां मैं आपका आभार और सम्मान व्यक्त कर रही हूं। आपको देश की सेवा करने के और भी कई अवसर मिले।"

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ने फिल्ममेकर के इस सवाल का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।सोशल मीडिया पर यूजर्स अग्निहोत्री के ट्वीट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दीया मिर्जा को ट्रोल कर रहे हैं।

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली। वहीं, ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने उनके लिए एक थैंक्यू पोस्ट लिखा। हालांकि, उनका ये पोस्ट फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से वो एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए नजर आए। 

बता दें कि दीया मिर्जा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "धन्यवाद उद्धव ठाकरे, आपने लोगों और इस प्लेनेट की परवाह की। यहां मैं आपका आभार और सम्मान व्यक्त कर रही हूं। आपको देश की सेवा करने के और भी कई अवसर मिले।" वहीं, दीया द्वारा किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कौन-सा प्लेनेट? प्लेनेट बॉलीवुड?"

मालूम हो, एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर के इस सवाल का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स अग्निहोत्री के ट्वीट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दीया मिर्जा को ट्रोल कर रहे हैं। बताते चलें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही नहीं, वो हाल ही में अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। 

देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाVivek Ranjan Agnihotriउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया