लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-साहब ने कुछ दिनों से मुफ्त योजना स्थगित कर दी हैं....पैरों की धूल का तिलक करने वाला...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2020 16:26 IST

विशाल ददलानी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। विशाल मे लिखा है कि आपने ध्यान दिया है....

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब विशाल ने एक बार फिर से ट्वीट करके पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। विशाल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सुर्खियां बटोरते रहते हैं। विशाल प्रधानमंत्री को ट्वीट के जरिए अक्सर आड़े हाथों लेते रहते हैं। अब विशाल ने एक बार फिर से ट्वीट करके पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।

विशाल ददलानी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। विशाल मे लिखा है कि आपने ध्यान दिया है? जगत-पर्यटक साहब ने कुछ दिनों से मुफ्त सैर योजना को स्थगित कर दिया है । शायद इस लिए कि करंट वाले अंकल के दिल्ली में किए कराए पर सवाल जरुर होंगे और वहां कोई अर्नाबीयत जातकर पैरों की धूल का तिलक करने वाला कहां मिलेगा। विशाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पक छा गया है। लोग इस पर तरह तरह कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कितनी ईष्र्या और घृणा है तुम्हारे अंदर , मोदी जी के लिए, चिंता न करना ,अब और ज्यादा लोग प्यार करेंगे उन्हें । इस तह से लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विशाल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत प्यार में कभी कभी गाने से की थी। यह गाना म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आया था। लेकिन विशाल को पहचान साल 2003 में फिल्म झंकार बीट्स से मिली। इस फिल्म में उनकी गायकी ने उन्हें न्यू टैलेंट हंट आर.डी बर्मन का पुरुस्कार भी दिलाया था। इसके बाद उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी। विशाल ददलानी और उनके सहनिर्देशक शेखर ने कई फिल्मों के गानो को संगीत दिया है साथ ही संगीत निर्देशन भी करते हैं।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?