लाइव न्यूज़ :

कंगना की विमान यात्रा के दौरान ‘सुरक्षा का उल्लंघन’, डीजीसीए ने इंडिगो से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 11, 2020 16:04 IST

डीजीसीए के एक और अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि इस घटना को लेकर विमानन कंपनी से रिपोर्ट मांगी गयी है । अधिकारी ने कहा कि रनौत बुधवार को चंडीगढ़-मुंबई उड़ान के दौरान आगे की कतार में बैठी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैंकंगना को हाल ही में स्पेशल सुरक्षा दी गई है

 विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो को चंडीगढ़-मुंबई की उसकी उड़ान में मीडियाकर्मियों द्वारा सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों के कथित उल्लंघन के लिए एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यह घटना उस वक्त हुई थी, जब उड़ान से अदाकारा कंगना रनौत ने यात्रा की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी । नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ऐसे कुछ वीडियो देखे हैं जिसमें मीडियाकर्मी बुधवार को 6ई264 उड़ान में एक दूसरे से बहुत सटकर खड़े थे। यह सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन की तरह है।

हमने विमानन कंपनी इंडिगो को इस घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।’’ डीजीसीए के एक और अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि इस घटना को लेकर विमानन कंपनी से रिपोर्ट मांगी गयी है । अधिकारी ने कहा कि रनौत बुधवार को चंडीगढ़-मुंबई उड़ान के दौरान आगे की कतार में बैठी थीं।

कई मीडियाकर्मी भी उसी उड़ान में सवार हुए थे । नागर विमानन मंत्रालय ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए 25 मई को नियम जारी किया था। इसमें कहा गया था, ‘‘गंतव्य पर आगमन के बाद यात्री को (विमान से) क्रम से जाने की अनुमति देनी चाहिए ताकि ज्यादा लोग कहीं एकत्र ना हों।’’ 

टॅग्स :कंगना शर्माइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?