लाइव न्यूज़ :

'खिलाड़ियों की हरकतों से शर्मिंदा हैं', विराट कोहली के स्टंप माइक पर बोलने को लेकर अभिनेता विक्रांत ने SA टीम से मांगी माफी, लोगों ने किया ट्रोल

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 09:04 IST

विक्रांत के माफी मांगने को लेकर यूजर्स नाराज दिखे। एक यूजर ने लिखा, आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जिसने दुनिया को दिखाया है कि भारतीयों के साथ खिलवाड़ नहीं करना है। आप कहाँ थे जब भारत आने वाली अन्य सभी टीमों ने हमें स्लेज किया और हम चुप बैठे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता विक्रांत मैसी ने विराट कोहली के स्टंप माइक में बोलने पर ट्वीट किया हैअभिनेता ने कहा कि ऐसी अप्रिय हरकतों को लेकर ज्यादातर फैंस शर्मिंदा हैं

केपटाउन टेस्ट के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा स्टंप माइक पर बोलने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा है। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तो कोहली के इस हरकत पर उन्हें बहुत ही ज्यादा इमैच्योर बताया। इस घटना को लेकर अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। 

विक्रांत ने तत्कालीन कप्तान विराट कोहली द्वारा स्टंप माइक में बोलने और गुस्सा जाहिर करने को लेकर दक्षिण अफ्रिका की टीम से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्रिकेट फैंस हमारे खिलाड़ियों की अप्रिय हरकतों से शर्मिंदा हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, अधिकांश भारतीय क्रिकेट फैन्स हमारे खिलाड़ियों की अप्रिय हरकतों से शर्मिंदा हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है...किसी ने आपकी राय नहीं मांगी।

विक्रांत के माफी मांगने को लेकर यूजर्स नाराज दिखे। उन्होंने कोहली का समर्थन करते हुए अभिनेता को ट्रोल किया। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि आप उस "तीखे बॉक्स ऑफिस" का भी हिस्सा हैं जिसका आपने उल्लेख किया है। आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जिसने दुनिया को दिखाया है कि भारतीयों के साथ खिलवाड़ नहीं करना है। आप कहाँ थे जब भारत आने वाली अन्य सभी टीमों ने हमें स्लेज किया और हम चुप बैठे रहे।

एक दूसरे यूजर ने लिखा, सद्गुरु ने एक बार एक कहानी सुनाई थी, "एक चाय की दुकान थी, उसका मालिक चर्चा करता था - 'मोदी कैसे राज करें', 'सचिन को कैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए', आदि। लेकिन उन्हें अच्छी चाय बनाना नहीं आता था।" आप जैसे लोग उस कहानी की याद दिलाते हैं, आप बताएंगे कि विराट को कैसे नेतृत्व करना चाहिए लेकिन आप नहीं जानते कि कैसे अभिनय करना है।

टॅग्स :विक्रांस मैसीविराट कोहलीदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव