लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु हवाई अड्डा पर सुरक्षा के बीच विजय सेतुपति और उनकी टीम पर हुआ हमला; वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2021 08:08 IST

वीडियो में विजय सेतुपति बाहर निकलने की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी एक शख्स पीछे से दौड़ता हुआ आता है और उन पर हमला कर देता है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विजय इस घटना से हिल गए हैंसेतुपति बाहर जा रहे होते हैं तभी एक शख्स पीछे से दौड़ता हुआ आता है और उन पर हमला कर देता है

बेंगलुरुः तमिल अभिनेता विजय सेतुपति पर मंगलवार रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक शख्स ने हमला कर दिया। गौर करने वाली बात है कि सेतुपति कड़ी सुरक्षा के बीच थे फिर भी एक शख्स ने उनपर पीछे से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

वीडियो में विजय सेतुपति बाहर निकलने की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी एक शख्स पीछे से दौड़ता हुआ आता है और उन पर हमला कर देता है। हमला के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी उसे अपने वश में कर लेते हैं।  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विजय इस घटना से हिल गए हैं। हालांकि अभी तक इस महले की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है।

वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, विजय का एत निजी सहायक अभिनेता के लिए रास्ता साफ कर रहा था और उसने गलती से इस आदमी को धक्का दे दिया। गुस्से में मिस्ट्री मैन ने उनका पीछा किया और मौका देखते हुए पीछे से हमला कर दिया। वीडियो में सेतुपति को लात मारता शख्स दिख जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लात मारनेवाले शख्स द्वारा माफी मांगने के बाद मामले को सुलझा लिया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय को आखिरी बार 'एनाबेले सेतुपति' में देखा गया था, जिसमें तापसी पन्नू ने भी अभिनय किया था। इस हॉरर कॉमेडी का प्रीमियर सितंबर में डिज़्नी+हॉटस्टार पर हुआ था। इसके साथ ही उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। जिनमें 'कदैसी विवाहाय', 'विक्रम', विदुथलाई' शामिल हैं। वह राज और डीजे की आगामी वेब शृंखला में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर डिजिटल डेब्यू करेंगे।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!