लाइव न्यूज़ :

2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

By संदीप दाहिमा | Updated: December 22, 2025 15:28 IST

एक बार फिर दर्शकों को जासूस बनने का मौका मिलने वाला है, क्योंकि अजय देवगन अपनी सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी ‘दृश्यम 3’ के साथ वापसी कर रहे हैं।

Open in App

Drishyam 3: एक बार फिर दर्शकों को जासूस बनने का मौका मिलने वाला है, क्योंकि अजय देवगन अपनी सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी ‘दृश्यम 3’ के साथ वापसी कर रहे हैं। सोमवार को अजय ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान किया। यह फिल्म2 अक्टूबर 2026, यानी गांधी जयंती के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अजय देवगन ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने लिखा— “अभी आख़िरी हिस्सा बाकी है”, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह कहानी अपने निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी का अंतिम अध्याय हो सकती है, जिसमें अजय एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कहानी मौजूदा समय-सीमा में आगे बढ़ेगी। हालांकि मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए सलगांवकर परिवार की ज़िंदगी में कुछ ऐसे नए और चौंकाने वाले मोड़ लाने वाले हैं, जो सस्पेंस और रोमांच को और गहरा कर देंगे।

2015 में विजय सलगांवकर के रूप में अजय देवगन ने एक ऐसे पिता की छवि गढ़ी है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है और कानून से हमेशा एक कदम आगे रहता है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर के भी अपने-अपने दमदार किरदारों में वापसी करने की खबर है, जिससे फिल्म का सस्पेंस और भी मज़बूत होने वाला है।

टॅग्स :अजय देवगनतब्बूफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई