लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ लिप-लॉक सीन पर भड़के 'अर्जुन रेड्डी', ऐसे निकाली अपनी भड़ास

By मेघना वर्मा | Updated: July 14, 2019 10:25 IST

Dear Comrade फिल्म भारत कुमार के निर्देशन में बनाई जा रही है। जो एक लव स्टोरी है। तेलगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ये फिल्म 26 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का ऑफिशियल रीमेक है। अर्जुन रेड्डी के मुख्य किरदार विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग अब बॉलीवुड में भी बढ़ने लगी हैं। बता दें विजय ने भी शाहिद और कियारा को उनकी फिल्म कबीर सिंह की सफलता के लिए बधाई दी थी। वहीं रिसेंटली अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्ट्रेस के साथ किए गए उनके लिप-लॉक सीन को लेकर जब विजय से सवाल किया गया तो वो भड़क गए। 

दरअसल बीते दिनो विजय अपनी अफकमिंग फिल्म डियर कमरार्डे के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बेंगलुरू में थे। एक मीडिया इंटरेक्शन में जब उनसे पूछा गया कि विजय उनके और रश्मिका के लिप-लाॉक सीन को लेकर क्या कहना चाहते हैं तो एक्टर भड़क गए। 

विजय ने कहा, 'ये लिप-लॉक क्या होता है? मेरा मतलब है मुझे ये शब्द पसंद नहीं। देखिये आप ये शब्द इतना स्पेसिफाई करके क्यूं लिखते हैं। इसे एक्चुली में 'किस' कहते हैं। ये एक फीलिंग है एक इमोशन है जैसे गुस्सा। जब आप रोते हो वो एक इमोशन है। जब आप 'किस' करते हो वो भी एक इमोशन है। ये लिप-लॉक नहीं है। मुझे ये शब्द बिल्कुल भी पसंद नहीं।' 

विजय ने आगे कहा कि किस एक इमोशन है जिसकी रिस्पेक्ट करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये एक ऐसा देश हैं जहां लोग ये भूल जाते हैं कि एक एक्टर पर्दे पर बस अपना किरदार निभाता है। उन्होंने कहा कि वो कभी भी अपने किरदार जैसा काम रियल लाइफ में नहीं करते कि ड्रग्स लेते हों या हाथा-पाई करते हों। तो लोगो को कन्फ्यूज्ड होना बंद करना चाहिए। 

वहीं रश्मिका ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'ये डायरेक्टर का फैसला होता है कि दोनों एक्टर्स पर्दे पर क्या करेंगे और कैसे करेंगे। ये पहले से ही दिमाग में तय रहता है।' बता दें Dear Comrade फिल्म भारत कुमार के निर्देशन में बनाई जा रही है। जो एक लव स्टोरी है। तेलगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ये फिल्म 26 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच