लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान का नाम इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में हुआ दर्ज, पीएम मोदी द्वरा किया गया था लाॅन्च

By वैशाली कुमारी | Updated: September 24, 2021 10:21 IST

पीएम मोदी ने दिव्यांगों की मदद के लिए सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। वहीं अब शाहरुख खान का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगेहर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भले ही काफी समय से फिल्मों से दूर हों लेकिन अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बतादें कि शाहरुख ने, हाल ही में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में एंट्री ले ली है। गौरतलब है कि इसी महीने ये डिक्शनरी प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की थी। दरअसल हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने दिव्यांगों की मदद के लिए सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। वहीं अब शाहरुख खान का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

खबरो की मानें तो भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश में करीब 10 हजार शब्द हैं जिनमें एक शाहरुख खान है। अगर आप साइन लैंग्वेज में शाहरुख खान कहना चाहते हैं तो सीधे हाथ की ऊंगलियों को गन की तरह प्वाइंट करें और दिल पर दो बार टैप करें। इंडियन साइन लैंग्वेज और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक विजुअल भी रिलीज किया है। ट्वीटर पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।  इसके बाद से शाहरुख ने लंबे समय से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि अब शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

टॅग्स :शाहरुख खानभारत सरकारनरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच