लाइव न्यूज़ :

Video: कैटरीना कैफ ने भारत के लिए बहाया है जमकर पसीना, ऐसे करती थीं डायलॉग की प्रेक्टिस

By मेघना वर्मा | Updated: June 1, 2019 16:06 IST

कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म भारत इस साल ईद के मौके यानी पांच जून को रिलीज हो रही है। अली अब्बास के डायरेक्शन में बनी फिल्म कोरियन फिल्म एन ओड टू माई फादर की रीमेक है। 

Open in App

कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। कैटरीना अपनी हर फिल्म में अपने कैरेक्टर के साथ न्याय करती हैं। भारत फिल्म के लिए भी उन्होंने कुछ इतनी ही मेहनत की है। कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कमली गर्ल अपनी डायलॉग की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। 

कैटरीना के शेयर किए हुए वीडियो में वो मूवी की स्क्रीप्ट पढ़ती और डायलॉग बोलती दिखाई दे रही हैं। कैटरीना ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'हेलो, उड़ते हुऐ बालों के साथ, वो दो कबूतर देखे पीछे' सलमान ने बी अपने रिसेंट इंटरव्यू में कहा था कि कैटरीना ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। इस वीडियो में वो साफ देखा जा सकता है।

रिसेंटली सलमान खान ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि भारत फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को नेशनल अवॉर्ड दिया जाना चाहिए। सलमान ने कहा कि कैटरीना ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। एचटी को दिए एक इंटरव्यू में सलमान से जब पूछा गया कि क्या उनके लिए अवॉर्ड्स मायने रखते हैं। तो सलमान ने झट से कहा कि नहीं उनके लिए नहीं लेकिन कैटरीना कैफ के लिए ये मैटर करते हैं। 

कैटरीना की एक्टिंग की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने इतनी मेहनत की है कि वो स्क्रीन पर बिल्कुल रियल लग रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई एक्टर स्क्रीन पर कंफर्टेबल लगता है तब वो असली मेहनत होती है। 

कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म भारत इस साल ईद के मौके यानी पांच जून को रिलीज हो रही है। अली अब्बास के डायरेक्शन में बनी फिल्म कोरियन फिल्म एन ओड टू माई फादर की रीमेक है। 

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?