लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल-राजकुमार राव की बिल्डिंग हुई सील, 10 साल की बच्ची मिली कोरोना वायरस पॉजिटिव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 22, 2020 06:21 IST

मुंबई की ओबेरॉय स्प्रिंग्स बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। ये वो बिल्डिंग है जहां बॉलीवुड एक्टर विक्क कौशल राजकुमार राव पत्रलेखा और चित्रांगदा सिंह रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखबर है कि इस सोसायटी को आंशिक रूप से सील कर दिया गया हैखबरों के मुताबिक इस बच्ची को कोरोना वायरस पॉजीटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है

कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. महाराष्ट्र विशेषत: मुंबई में इससे पीडि़त मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है. मुंबई में रह रहे कई सितारों की सोसायटी में भी कोरोना के मरीज पाए गए हैं. ताजा खबर विकी कौशल और राजकुमार राव जैसे सितारों की सोसायटी से आ रही है, जहां 10 साल की एक बच्ची के कोरोना वायरस की चपेट में आने से हड़कंप मच गया है.

खबर है कि इस सोसायटी को आंशिक रूप से सील कर दिया गया है. खबरों के मुताबिक इस बच्ची को कोरोना वायरस पॉजीटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है. कहा जा रहा है कि यह बच्ची एक बॉलीवुड डायरेक्टर की बेटी है. डायरेक्टर का परिवार सोसायटी के सी विंग कॉम्प्लेक्स में रहता है. इसके बाद ए और बी विंग को भी क्वारंटाइन में रहने और पूरी तरह से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है.

सी विंग को तो पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आएं. इस विंग को बीएमसी से पूरी तरह सैनिटाइज कराने को कहा गया है. साथ ही सोसायटी के सभी लोगों से बाहर न निकलने की अपील की गई है. बता दें कि इससे पहले अंकिता लोखंडे की सोसायटी को भी सील कर दिया गया था. उनकी सोसायटी में भी एक कोरोना पॉजीटिव पाया गया था.

टॅग्स :राजकुमार रावविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?