लाइव न्यूज़ :

दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन, मैंने प्यार किया, बाजीगर, हम आपके हैं कौन, जुड़वा जैसी 100 से ज्यादा हिट फिल्मों में गाने लिखे, पाकिस्तान में जन्मे और विभाजन के बाद भारत आए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 26, 2023 16:44 IST

'बाजीगर' और 'हम आपके हैं कौन...' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिये मशहुर अनुभवी गीतकार देव कोहली का आयु संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उम्र संबंधी समस्याओं का इलाज चल रहा था।आयु संबंधी समस्याओं के कारण आज सुबह चार बजे अंधेरी स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।अंतिम संस्कार शाम पांच बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान में किया जाएगा।

मुंबईः अनुभवी हिंदी फिल्म गीतकार देव कोहली का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। कोहली 'मैंने प्यार किया,' 'बाजीगर,' 'जुड़वा 2,' 'मुसाफिर,' 'शूट आउट एट' सहित 100 से अधिक फिल्मों में गीत लिखे हैं। अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद जैसे संगीत निर्देशकों के साथ जोड़ी जमाई। ट

कोहली के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने पुष्टि की कि गीतकार का आज सुबह उनके घर पर निधन हो गया। शर्मा ने कहा कि वह कुछ महीनों से बीमार थे और लगभग 10 दिन पहले घर लाए जाने से पहले उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोहली का अंतिम संस्कार आज शाम करीब 6 बजे जोगेश्वरी पश्चिम में किया जाएगा।

उनके अंतिम संस्कार में करीबी दोस्त आनंद राज आनंद, अनु मलिक, उत्तम सिंह समेत बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे। पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक सिख परिवार में जन्मे कोहली विभाजन के बाद देहरादून आ गए। पाकिस्तान में जन्मे कोहली, विभाजन के बाद 1948 में भारत आ गये।

उनका परिवार कुछ समय के लिये दिल्ली में रहा और बाद में वह देहरादून स्थानांतरित हो गये। कोहली 1964 में मुंबई आए और 1969 में रिलीज हुए फिल्म "गुंडा" से उन्होंने गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने 100 से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखे।

उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गीतों में राजकुमार और हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म "लाल पत्थर" का "गीत गाता हूं मैं" और सूरज बड़जात्या की हिट फिल्म "हम आपके हैं कौन..!" के कई गाने शामिल हैं। "ये काली काली आंखें", "दीदी तेरा देवर दीवाना", पहला पहला प्यार है और "देखो देखो जानम हम" जैसे शानदार गीतों को उन्होंने ही लिखा है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईपाकिस्तानबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल