लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन जगदीप का 81 की उम्र में निधन, सूरमा भोपाली से थे मशहूर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 8, 2020 22:57 IST

जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक बीआर चोपड़ा की 1951 की फिल्म 'अफसाना' में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था और उन्होंने 81 की उम्र में अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है।जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। अभिनेता जावेद जाफरी और टीवी निर्माता नावेद जाफरी जगदीप के बेटे हैं। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उन्होंने साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था, जिसने जमकर चर्चा बटोरी थी। उनका यह किरदार लोगों आज भी याद रखते हैं। 

परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने कहा, 'उनका बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया। आयु संबंधी समस्याओं के कारण वह अस्वस्थ थे।' जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक बीआर चोपड़ा की 1951 की फिल्म 'अफसाना' में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अब दिल्ली दूर नहीं, मुन्ना, आर पार और दो बीघा ज़मीन जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेता के रूप में भाभी, बरखा और बिंदया जैसी फिल्मों के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

हालांकि, उन्हें 1968 की फिल्म ब्रह्मचारी के साथ एक कॉमिक अभिनेता के रूप में स्थापित किया गया, जिसमें शम्मी कपूर लीड रोल में थे। यह उस तरह की शुरुआत थी जिसकी उन्हें जरूरत थी।

सबसे बड़ा ब्रेक उन्हें रमेश सिप्पी के निर्देशक में आई फिल्म शोले के रूप में मिला, जिसमें उन्होंने सूरमा भोपाली के किरदार को निभाया था। बाद में, उन्होंने सूरमा भोपाली नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!