लाइव न्यूज़ :

जिंदादिल ऋचा चढ्डा की लाइफ है सबसे हटकर, जानें यहां

By असीम चक्रवर्ती | Updated: January 8, 2019 08:46 IST

ऋचा चड्ढा इन दिनों बहुत खुश हैं. हो भी क्यों न! कुछ सालों से डिब्बाबंद उनकी फिल्म 'कैबरे' अब जल्द ही रिलीज होने वाली है

Open in App

 ऋचा चड्ढा इन दिनों बहुत खुश हैं. हो भी क्यों न! कुछ सालों से डिब्बाबंद उनकी फिल्म 'कैबरे' अब जल्द ही रिलीज होने वाली है. जाहिर है उनके चेहरे पर खुशी की लहर है, क्योंकि यह उनके लिए एक अहम फिल्म बन सकती है. इसमें ऋचा ने लीड रोल किया है. वैसे 'गैंंग ऑफ वासेपुर' से चर्चा में आई ऋचा 'फुकरे' की भोली पंजाबन और 'रामलीला' की रसीला जैसे किरदारों से दर्शकों के बीच अपनी सशक्त पहचान बना चुकी हैं.

अब पूजा भट्ट की 'कैबरे' उनके लिए एक नई उम्मीद बनी है. इस फिल्म में क्रिकेटर एस.श्रीसंत भी पहली बार नजर आने वाले हैं. जीरो फिगर में यकीन नहीं बहरहाल, ऋचा मानती हैं कि असल जीवन में वह बहुत रफ-टफ हैं. वह बताती हैं, ''मैं बहुत सख्त दिमाग की हूं, लेकिन मेरी लाइफस्टाइल में आपको एक जिंदादिली नजर आएगी. मैं सभी को आसानी से दोस्त बना लेती हूं, सभी के साथ प्यार से जीना चाहती हूं.''

जहां तक फिटनेस का सवाल है तो ऋचा जीरो फिगर में जरा भी यकीन नहीं करती हैं. वह बताती हैं, ''फिट रहने के लिए मेरे अपने तरीके हंै, पर इसके लिए खाना छोड़ना मेंरे लिए बिल्कुल संभव नहीं है. मैं नियमित व्यायाम करती हूं, जिम भी जाती हूं, ताकि खुद को फिट रख सकूं. योगा में भी मेरा पूरा यकीन है. मैं बैडमिंटन भी खेलती हूं.'' खाने की हैं शौकीन ऋचा खाने की बेहद शौकीन हैं. वह फिलहाल वेजी हैं.

इन दिनों हरी सब्जियां देखते ही वह खुश हो जाती हैं. दिल्ली का बुखारा और मुंबई का हक्कासन उनका प्रिय रेस्तरां है. वह कहती हैं, ''मैं बहुत फुडी हूं. इसलिए मुझे रोड साइड फुड का लुत्फ उठाने में कोई परेशानी नहीं होती है. दिल्ली के चांदनी चौक की मलाई चाट और मुंबई की सेव पुरी देखते ही मैं अपने आपको रोक नहीं पाती हूं.

मेरी सुबह की शुरुआत बहुत सिंपल होती है. इस रुटीन को नए वर्ष में मैंने और इम्प्रूव किया है. मैं सुबह 8़ 30 बजे उठ जाती हूं. सबसे पहले मैं एक ग्लास नींबू मिला गरम पानी पीती हूं. इसके बाद आंवले का जूस लेती हूं. नाश्ते में मुझे ड्राई फ्रूट पसंद है. मूड होने पर मैं टोस्ट और कोई फल खाती हूं. लंच में घर का खाना पसंद है. चावल खाना अच्छा लगता है. चावल न हो तो ब्रेड खाती हूं. हरी सब्जियां बहुत पसंद हैं.''

टॅग्स :ऋचा चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: गुड्डू भइया पापा बने, मां बनीं ऋचा चड्ढा नन्ही परी का स्वागत, लिखा-परिवार बहुत खुश हैं...

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha Pregnancy: जल्द पापा बनने वाले हैं अली फजल, इस अंदाज में दी ऋचा चड्ढा की प्रेगनेंसी की गुड न्यूज

बॉलीवुड चुस्कीHeeramandi First Look: तवायफों के बाजार में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी के रानी लुक ने बरपाया कहर; भंसाली की 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?