मुंबई, 2 मई: शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में चार दोस्त अपनी-अपनी जिंदगी से जूझते हैं और उनके दिल टूटते हैं। बॉलिवुड के लिए यह कोई नया कॉन्सेप्ट नहीं है, लेकिन 'वीरे दी वेडिंग' अलग इसलिए है कि इस फिल्म में ये चार दोस्त लड़कियां हैं। ये चारों लड़कियां अपनी शर्तों पर जीती हैं और निडर और बेबाक होकर बात करती हैं।
ऐसे में फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की है। ट्रेड जानकारी तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने 10 करोड़ कमा लिए हैं। ये फिल्म की पहले की दिन की कमाई है। ये एक शानदार कलेक्शन माना जा सकता है। पहले की कयास लगाया गया था कि फिल्म पहले दिन 5 से 10 करोड़ के बीच में काम सकती है। ये करीब 30 करोड़ रूपए में बनी हैं। वहीं, शनिवार और रविवार को और भी अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।
इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर किया गया है। इतना ही नहीं ट्रेलर देखकर पता लगा रहा है कि करीना पर आधारित पूरी कहानी है। सुमित व्यास फिल्म में करीना के अपोजिट दिखाए गए हैं। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म से करीना कपूर खान तैमूर के जन्म के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खास बात ये है कि एकता कपूर के अलावा सोनम की बहन प्रोडक्सन में अपना पहली बार हाथ अजमाने जा रही हैं।