लाइव न्यूज़ :

No Entry 2 में वरुण, अर्जुन के साथ दिखाई देंगे दिलजीत, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

By धीरज मिश्रा | Updated: January 31, 2024 12:01 IST

No Entry 2: सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। यह तीनों स्टार नो एंट्री-2 फिल्म में दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पाएंगे। इनकी जगह फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देNo Entry 2 में वरुण धवन, अर्जुन कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगेफिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी के द्वारा किया जाएगाअर्जुन और वरुण अपनी अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं

No Entry 2: सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। यह तीनों स्टार नो एंट्री-2 फिल्म में दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर पाएंगे। इनकी जगह फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ होंगे। पिंकविला के मुताबिक वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को 'नो एंट्री 2' के लिए कास्ट किया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी के द्वारा किया जाएगा। पहले पार्ट का भी इन्होंने ही किया था। फिलहाल, नो एंट्री-2 पर काम किया जा रहा रहा है। नो एंट्री-2 साल 2025 में रिलीज की जाएगी। बताते चले कि पहला पार्ट साल 2005 में आई। करीब 20 साल के बाद दूसरा पार्ट होगा।

नो एंट्री 2' में वरुण, अर्जुन और दिलजीत के अलावा कई बड़े कलाकार शामिल हैं। हालाँकि, इसकी घोषणा होना अभी बाकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म के कलाकारों और क्रू के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। इस बीच, वरुण धवन फिलहाल शशांक खेतान और डेविड धवन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दूसरी ओर अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में व्यस्त हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि पहले यह कहा जा रहा था कि सलमान खान, फरदीन खान के साथ अनिल कपूर ही फिल्म के दूसरे पार्ट में होंगे। इसके लिए फरदीन खान ने जिम में पसीना बहाना भी शुरू कर दिया था। सलमान खान भी इस फिल्म को लेकर तैयार था। लेकिन अब मीडिया में इस तरह की खबरें आने के बाद जाहिर है कि सलमान के साथ अनिल और फरदीन खान के फैंस नाराज जरूर होंगे।

क्योंकि सलमान खान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान की तिगड़ी को जनता ने भरपूर प्यार दिया था। यही वजह है कि निर्माता निर्देशक भी इस फिल्म को दोबारा बनाने की सोच रहे थे। अब देखना होगा कि फिल्म में नए कलाकारों की एंट्री से कितना फायदा होता है। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड फ्लैशबैकवरुण धवनअर्जुन कपूरदिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव