लाइव न्यूज़ :

Anant Ambani Radhika Merchant: इस दिन है शादी, बनारसी साड़ी की खरीददारी करते दिखी नीता अंबानी

By धीरज मिश्रा | Updated: June 27, 2024 16:20 IST

Anant Ambani Radhika Merchant: अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले वाराणसी में साड़ी की खरीदारी करती नजर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देनीता अंबानी वाराणसी में साड़ी की खरीददारी करती हुई दिखाई दीं12 जुलाई को मुंबई में अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट की शादी हैअनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों बचपन के दोस्त हैं

Anant Ambani Radhika Merchant: अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले वाराणसी में साड़ी की खरीदारी करती नजर आईं। 12 जुलाई को मुंबई में अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट की शादी है। नीता अंबानी इसी सिलसिले में वाराणसी में हैं। उन्होंने शादी से पहले यहां पर बीते दिनों प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वह 24 जून को यहां पर पहुंचीं थीं। वह अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र भी अपने साथ लेकर गईं और भगवान शिव के चरणों में इसे अर्पित कर आशीर्वाद लिया। नीता अंबानी ने पवित्र शहर में चाट का भी लुत्फ उठाया और गंगा आरती में भी शामिल हुईं।

वहीं, सोशल मीडिया पर नीता अंबानी के वाराणसी विजिट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम हैंडल अंबानी अपडेट के एकाउंस से वीडियो शेयर किया गया है। जिस पर कैपशन दिया गया, नीता मैम का वाराणसी में साड़ी की खरीदारी करते हुए दिखाई दी। 

क्या है वीडियो में

वीडियो की शुरुआत में एक दुकानदार नीता अंबानी को साड़ी दिखाता है, जबकि वह अपने सुरक्षा गार्डों से घिरी हुई हैं। वीडियो में कुछ सेकंड बाद वह कहती हैं,इसमें और रंग हैं, फिर दुकानदार उन्हें एक और साड़ी दिखाता है। 

दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई में वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। दोनों बचपन के दोस्त हैं जो बाद में एक दूसरे के प्रेम में पड़ गए। उनकी शादी से पहले, उनका शादी का निमंत्रण ऑनलाइन सामने आया है।

इसे हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों और रूपांकनों से सजाया गया है। शादी का निमंत्रण लाल रंग के बॉक्स के रूप में है। जब इसे खोला जाता है, तो एक छोटा चांदी का मंदिर बाहर निकलता है, और पृष्ठभूमि में भक्ति संगीत बजना शुरू हो जाता है। शादी के निमंत्रण के साथ कई उपहार आए, जिसमें "एआर" के शुरुआती अक्षरों वाला एक कढ़ाई वाला कपड़ा, एक नीला शॉल और मिठाई का एक बॉक्स शामिल है।

टॅग्स :नीता अंबानीमुकेश अंबानीवाराणसीअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार