लाइव न्यूज़ :

Valentine Day 2019: पार्टनर के साथ देखें बॉलीवुड की वो 7 फिल्में जो सिखाती हैं प्यार का असली मतलब

By मेघना वर्मा | Updated: February 14, 2019 12:32 IST

दीपिका और रणवीर की रामलीला को आप जितनी बार देखेंगे उतना ही मजा आएगा। लाल इश्क का रंग जब चेहरे से उतरकर दिल तक पुहंचेगा तो आप अपने आपको पार्टनर के और करीब फील करने लगेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट का प्लान कर सकते हैं।बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्होंने रोमांस के मायने ही बदल दिए।

वैलेंटाइन डे मतलब प्यार और रोमांस का दिन। ऐसे में मौसम भी रूमानी हो तो और भी मजा आ जाता है। आज राजधानी का मौसम भी गुलाबी है, वीकएंड भी है और वैलेंनटाइन डे भी। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ थिएटर में जाने से अच्छा आप घर में ही मूवी डेट की तैयारी कर सकते हैं। आज हम यहां बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने पार्टनर के साथ देखकर आप और भी कोजी हो सकते हैं। 

1. डीडीएलजे (दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे)

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट जब भी बनाई जाएगी राज और सिमरन की इस कहानी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। शाहरूख और काजोल की इस जोड़ी ने ना सिर्फ लोगों को प्यार का मतलब समझाया बल्कि कपल्स के लिए माइल स्टोन बन गए। 1995 में रिलीज इस कहानी का जिक्र, वैलेंटाइन डे पर ना हो ऐसा पॉसिबल नहीं। 

2. जब वी मेट

2007 में आई इस फिल्म ने लोगों को अभी तक दीवाना बना रखा है। प्यार का मतलब सिखाती गीत और आदित्य की जोड़ी आपके पार्टनर और आपको और पास लाएगी। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आपके चेहरे पर स्माइल जरूर ले आएंगी। 

3. ये जवानी है दीवानी

पैशन और लव की इस कहानी को हर पार्टनर के दिल की कहानी कही जा सकती है। 2013 में आई इस फिल्म में नैना और बनी की स्टोरी दिल छू जाने वाली है। क्योंकि मैं यहां दो मिनट और रही तो मुझे तुमसे प्यार हो जाएगा फिर से...और तुम्हें नहीं होगा फिर से...डायलॉग सुनकर आप अपने पार्टनर के और करीब लाएगा।

4. आशिकी 2

ये कुछ उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसे देखकर रोमांस में आपकी आंखें नम होंगी। 2013 में आयी फिल्म आशिकी 2, ब्लॉकबस्टर आशिकी की रिमेक हैं। नो डाउट फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा की केमिस्ट्री आपके दिल को छू जाएगी। 

5. राम-लीला

ये फिल्म आज भी जब देखते हैं तो लगता है कि बस राम और लीला दो मिनट और रूक जाते तो कहानी और कुछ और होती। दीपिका और रणवीर की इस कहानी को आप जितनी बार देखेंगे उतना ही मजा आएगा। लाल इश्क का रंग जब चेहरे से उतरकर दिल तक पुहंचेगा आप अपने आपको पार्टनर के और करीब फील करने लगेंगे। 

6. जब तक हैं जान

रोमांस के किंग शाहरूख खान की ये फिल्म प्यार का असल मतलब सिखाती है। कैटरीना, अनुष्का और किंग खान की जोड़ी और लव ट्राएंगल आपके इस वैलेंटाइन को और भी खास बनाने में मदद करेगा। फिल्म की म्यूजिक आपको रोमांटिक फील जरूर देगी। 

7.अजब प्रेम की गजब कहानी

रोमांस के साथ कॉमेडी के शौकीन हो तो इस वैलेंटाइन ये फिल्म आपके पार्टनर और आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट मूवी डेट है। प्यार की तलाश और प्यार के साथ की ये स्टोरी आपको जितना हसाएंगी उतना ही रोमांटिक फील भी करवाएंगी।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेशाहरुख खानकाजोलशाहिद कपूरकरीना कपूरश्रद्धा कपूरआदित्य रॉय कपूरदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहरणबीर कपूरअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई