लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे के दिन ऋचा चड्ढा ने पति अली को कुछ इस अंदाज में किया विश, सोशल मीडिया यूजर्स लगा रहे ठहाके

By अंजली चौहान | Updated: February 14, 2023 14:13 IST

ऋचा के वैलेंटाइन डे पर इस मजेदार वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। ऋचा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "ओ माई स्वीट वैलेंटाइन अली फजल", ऋचा के इस पोस्ट पर पति अली फजल ने ठहाके लगाते हुए रिएक्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने वैलेंटाइन डे के दिन खास अंदाज में अली को किया विश ऋचा से इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर कर वैलेंटाइन डे मनायाऋचा के वीडियो को देख अली हंसते-हंसते हुए लोट-पोट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ ऋचा फैन्स के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार चीजें पोस्ट करती हैं। वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर एक्ट्रेंस ने आज कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे देख न सिर्फ फैन्स बल्कि अली भी हैरान रह गए। 

दरअसल, ऋचा के पति और एक्टर अली इन दिनों लॉस एंजिल्स में हैं। वैलेंटाइन डे के दिन पति से दूर ऋचा उन्हें विश करने के लिए एक मजेदार अंदाज अपनाया। एक्ट्रेस ने साल 1986 में सिनेमाघरों में आई फिल्म 'नसीब अपना अपना' में मुख्य किरदार में रही राधिका सरथकुमार जिनका फिल्म में नाम चंदो था का रूप धारण किया।

एक्ट्रेस ने फिल्म की एक यादगार किरदार की हूबहू नकल उतारी चंदो की तरह ऋचा ने साड़ी पहनी। चंदो की तरह की अतंरगी चोटी बनाकर ऋचा अलि के लिए फिल्म का गाना भी गा रही है। फिल्म का गाना, 'भला है बुरा है जैसा भी मेरा पति मेरा देवता है' के गाने पर ऋचा ने इतनी शानदार एक्टिंग कि है और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

ऋचा के वैलेंटाइन डे पर इस मजेदार वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। ऋचा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "ओ माई स्वीट वैलेंटाइन अली फजल", ऋचा के इस पोस्ट पर पति अली फजल ने ठहाके लगाते हुए रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट में 'हाहाहा' का एक लंबा पोस्ट लिखा। 

वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो को खूब लाइक मिले हैं। फैन्स वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। 

हीरामंडी के शूट में व्यस्त है ऋचा

बता दें कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा फिलहाल वेब सीरीज हीरामंडी के शूट में व्यस्त हैं। ऋचा भारत में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं वहीं, अलि अमेरिका में रहकर काम कर रहे हैं। वेबसीरीज हीरामंडी संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित है। फिल्म में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा और फरदीन खान, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी भी हैं।

फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि बॉलीवुड के इस फनी-लविंग कपल ने पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाअली फजलवैलेंटाइन डेसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?