लाइव न्यूज़ :

उर्वशी रौतेला ने शेयर की स्कूल की ग्रुप फोटो, देखकर पहचान नहीं पायेंगे आप

By वैशाली कुमारी | Updated: August 29, 2021 18:38 IST

हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ये ग्रुप फोटो उनके स्कूल के दिनों की है, जिसमें वो अपने बाकी क्लासमेट्स और टीचर्स के साथ नजर आ रही हैं। इसको शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज किया है कि वो उन्हें इस तस्वीर में पहचानें।

Open in App
ठळक मुद्देउर्वसी साल 2012 की मिस यूनिवर्स रह चुकी हैंउर्वशी रौतेला का सिंगर गुरु रंधावा के साथ नया गाना 'डूब गए' रिलीज हुआ हैहाल ही में वो एक म्यूजिक एलबम वर्साचे बेबी में भी दिखाई दीं थीं

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल और लग्जरी लाइफ के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी जबरदस्त फैन फालोइन्ग बना ली है। बता दें कि उर्वसी साल 2012 की मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं, और वह अपनी खूबसूरती के लिए बहुत मशहूर हैं। उर्वसी रौतेला के पास इस समय कई फिल्में ऑफर की जा रहीं हैं। इसके अलावा उनके पास कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं। 

 इन्सटाग्राम पर रहती हैं काफी एक्टिव: 

हाल ही में वो एक म्यूजिक एलबम वर्साचे बेबी में भी दिखाई दीं थीं। ये वीडियो इजिप्ट के सुपरस्टार ‘मोहम्मद रमजान’ की आवाज में रिकॉर्ड हुई थी। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 39.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 

 स्कूल की ग्रुप फोटो शेयर करते हुए कहा, "ढूंढ सको तो ढूंढ लो" 

हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ये ग्रुप फोटो उनके स्कूल के दिनों की है, जिसमें वो अपने बाकी क्लासमेट्स और टीचर्स के साथ नजर आ रही हैं। इसको शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज किया है कि वो उन्हें इस तस्वीर में पहचानें। उर्वशी के फैंस इसको लेकर अलग अलग कयास लगा रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज दिया है कि लोग उन्हें इस तस्वीर में ढूंढ कर दिखाएं।

 फैन्स हुये काफी एक्साइटेड: 

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'अगर ढूंढ सकते हो तो ढूंढ लो #BabyUrvi। बेस्ट कैप्शन जीतेगा'। इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस उर्वशी की इस तस्वीर में ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है, जब उर्वशी ने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा की हो। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों को पोस्ट करती रही हैं। बॉलीवुड की बड़ी स्टार होने का बावजूद भी वह अक्सर अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती हैं।

 तमिल फिल्मों में भी डेव्यू करने जा रही हैं उर्वसी: 

हाल ही में उर्वशी रौतेला का सिंगर गुरु रंधावा के साथ नया गाना 'डूब गए' रिलीज हुआ है। ये गाना फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। खबर यह भी है कि जल्द ही वह तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके साथ वह इन दिनों रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में दिखाई देंगी।

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!