लाइव न्यूज़ :

UP: सहारनपुर की आस्था शर्मा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

By भाषा | Updated: February 3, 2020 17:20 IST

सहारनपुर स्थित आवास विकास कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता कमल शर्मा की बेटी आस्था शर्मा ने मुम्बई में आयोजित आजाद हिन्द फौज के शहीदों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली और अपनी गायकी से लाखो लोगों का दिल जीतने वाली आस्था शर्मा ने ‘‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ में अपना नाम दर्ज कराया हैसहारनपुर के कलाप्रेमियो ने आस्था को इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली और अपनी गायकी से लाखो लोगों का दिल जीतने वाली आस्था शर्मा ने ‘‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ में अपना नाम दर्ज कराया है। सहारनपुर स्थित आवास विकास कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता कमल शर्मा की बेटी आस्था शर्मा ने मुम्बई में आयोजित आजाद हिन्द फौज के शहीदों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी जिसकी वजह से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है।

फिल्म निर्माता कबीर खान ने अपने वेब सीरिज ‘‘दि फारंगॉटन आर्मी’’ से आजाद हिन्द फौज के शहीदों के लिये एक संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमे दुनियाभर से 1046 गायकों और संगीतकारो ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा। इसमें सहारनपुर की आस्था शर्मा ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सहारनपुर के कलाप्रेमी राकेश शर्मा ने ‘‘पीटीआई- भाषा’’ को बताया, ‘‘बचपन से ही आस्था को गायकी का शौक रहा है। यहां के अनेक कार्यक्रमो में बचपन से ही आस्था गीतों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। यहां की पाइनवुड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद आस्था मुम्बई चली गई और वहीं से विधि में स्नातक किया एवं अब मुम्बई विश्वविद्यालय से विधि में ही परास्नातक कर रही हैं।’’

गौरतलब है कि आस्था ने स्टार प्लस के एक कार्यक्रम मे विजेता बनकर एक लाख रुपये की इनामी राशी जीती। वहीं हास्य धारावाहिक कपिल शर्मा शो में भी वह तीन बार आ चुकी हैं। सहारनपुर के कलाप्रेमियो ने आस्था को इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?