लाइव न्यूज़ :

'दबंग 3' से हटाए गए पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के दो गाने, अब सामने आया ये रिएक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 13, 2019 20:20 IST

इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड कलाकारों और फिल्म निर्माता और निर्देशकों ने सर्वसम्मति से फैसला किया था कि वे तब तक पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे, जब तक पुलवामा में आतंकवादी हमलों के बाद स्थिति में सुधार नहीं होता।

Open in App

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' इन दिनों खूब चर्चा में है। एक चर्चा यह भी हो रही है कि इस फिल्म से सलमान खान ने पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के दो गानों को हटा दिया है। गाने हटाने के बाद अब राहत फतेह अली खान की तरफ से रिएक्शन सामने आया है।

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के प्रवक्ता सलमान अहमद का कहना है कि उनके और बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि सलमान खान फिल्म 'दबंग 3' के लिए रिकॉर्ड किए गए गाने को हटाकर केवल भारत की भावनाओं का पालन कर रहे हैं।

उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'राहत ने सलमान की हिट फ्रेंचाइजी दबंग सीरिज की तीसरी फिल्म के लिए दो गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने पिछली दोनों दबंग फिल्मों के लिए तेरे मस्त मस्त दो नैन और नैना बड़े दगाबाज गाए थे। हर कोई इन गानों को रखना चाहता था और वे वास्तव में अच्छे थे।'

उन्होंने आगे कहा कि 'राहत का गाना जारी किया जाता, तो विवाद होता । फिल्म प्रभावित होती और कोई भी ऐसा नहीं चाहता। इसलिए हमने गाना रिलीज नहीं किया। यह खराब बात नहीं है। सलमान खान ने जानबूझकर गाना नहीं रिलीज किया। दिए गए समय में फिल्म इंडस्ट्री और देश की भावनाओं का सलमान खान ने केवल पालन किया।'

अहमद खान ने कहा, 'निश्चित रूप से अंत में सलमान खान को अपने देश के हितों को देखना होगा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि एक कलाकार के तौर पर उनके पास कोई विकल्प हैं और उन्होंने ऐसा परिस्थितियों को देखते हुए किया हैं।’

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड कलाकारों और फिल्म निर्माता और निर्देशकों ने सर्वसम्मति से फैसला किया था कि वे तब तक पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे, जब तक पुलवामा में आतंकवादी हमलों के बाद स्थिति में सुधार नहीं होता।

टॅग्स :दबंग 3सलमान खानराहत फतेह अली खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?