लाइव न्यूज़ :

अक्षय से शादी के लिए यूं ही नहीं मान गईं थीं ट्विंकल, 'हां' करने से पहले किए थे दो चार्ट तैयार-जानिए क्या था इनमें खास?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 1, 2019 10:30 IST

अक्षय और ट्विंकल की शादी को 18 साल हो गए हैं, अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने शादी के पहले दो अनोखे चार्ट तैयार किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकॉफी विद करण में ट्विंकल ने शादी के पहले तैयार किए गए चार्ट के बारे में बताया हैउन्होंने बताया है कि किस तरह से उन दो चार्ट में उन्होंने अलग-अलग बातों को पेश किया था

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2011 में शादी की थी। भले इस शादी को 18 साल हो गए हों लेकिन इस शादी के लिए हां करने से पहले ट्विंकल ने पेपर वर्क भी खूब किया था। इस बात का खुलासा भी खुद ट्विंकल नें किया है। 

टाइम्स की खबर के अनुसार कॉफी विद करण में ट्विंकल ने बताया है कि अक्षय से शादी करने से पहले  दो चार्ट तैयार कर रखे थे। इनमें से एक चार्ट अक्की के हेल्दी जीन्स से जुड़ा था, वहीं दूसरा चार्ट उनसे शादी के फायदे व नुकसान से जुड़ा था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस चार्ट को तैयार करने की एक खास वजह भी थी कि लोग शादी बच्चों के लिए करते हैं, इसलिए ट्विंकल जानना चाहती थीं कि अक्षय की फैमिली में कोई आनुवांशिक हेल्थ प्रॉब्लम तो नहीं। इस लिस्ट में कुछ ऐसी जानकारियां थीं, जैसे उनकी फैमिली में मर्दों बाल किस उम्र में गिरने लगे या किस वजह से उनकी आंटी कंचन की मौत हुई थी। 

उस वक्त अक्षय को लगता था कि मैं फैमिली को लेकर परेशान हूं जबकि मैं उनकी जेनेटिक हिस्ट्री चेक करती थी। ट्विंकल ने बताया कि  दूसरे चार्ट शादी के फायदे व नुकसान को पेश किया था।  एक्ट्रेस ने सारे फायदे एक साइड रखे और सारे नुकसान को दूसरी साइड रखा। इस शादी के दो नुकसान थे, जो कि इतने सालों में नहीं बदला है। फायदे की बात करें तो इस शादी के उन्हें 8 फायदे थे और यह अब तक वैसा ही है। ट्विंकल ने कहा कि वह पक्का हो जाना चाहती थीं कि वह क्या करने जा रही हैं। इतना साफ है कि शो का ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

हाल ही में दोनों ने अपनी 18वीं सालगिराह साथ में मनाई है। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अक्षय ऐसे तो बहुत बिजी रहते हैं लेकिन वह आज भी अपनी फैमिली को स्पेशल टाइम देते हैं और छुट्टियों पर घूमने भी जाते हैं।  

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया