लाइव न्यूज़ :

टूटी चप्पल सही करने पर ट्विंकल खन्ना खो रहीं आपा, शेयर किया जबरदस्त वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 4, 2020 13:37 IST

वीडियो में ट्विंकल एक चप्पल को चिपका कर जोड़ने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, ट्विंकल कहती हैं- अब मैं बस आपा खोने की स्थिति में हूं

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक खास वीडियो शेयर किया है।ट्विंकल खन्ना इन दिनों घर में एक आम इंसान की तरह से कई दिक्कतों से जूझ रही हैं।

कोरोना के कहर से पूरे विश्व डर रहा है। ऐसे में भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ऐसे में हर कोई घरों में रहने पर मजबूर हैं।लोगों को घर की जरुरी सामान की चीजें हीं केवल मिल पा रही हैं।पीएम मोदी ने किया है ऐसे में तमाम चीजें ऐसी हैं जो जीने के लिए जरूरी तो नहीं कही जा सकतीं लेकिन हां जिंदगी में उनका अहम रोल होता है। ऐसे में हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक खास वीडियो शेयर किया है।

ट्विंकल खन्ना इन दिनों घर में एक आम इंसान की तरह से कई दिक्कतों से जूझ रही हैं।  ऐसे में इन समस्याओं को हल करने के लिए भी वह वैसे ही तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। हाल ही में अपनी समस्याओं को पेश करने वाला एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि ट्विंकल चप्पल को चिपकाती नजर आती हैं।ट्विंकल कहती हैं- अब मैं बस आपा खोने की स्थिति में हूं क्योंकि ये जो स्लिपर टूट गई है वो इस मैचिंग शू की है (ट्विकंल अपना पैर दिखाती हैं जिस पर प्लास्टर लगा है) वीडियो में टूटा चश्मा और टूटी चप्पल दिखाने और अपनी प्रॉब्लम बताते-बताते ट्विकंल बहुत जोर से हंसने लगती हैं और बैकग्राउंड से अक्षय कुमार के हंसने की आवाज भी आती है। ट्विंकल खन्ना का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।वीडियो के कैप्शन में ट्विकंल ने लिखा- मैं जानती हूं कि बहुत बड़ी प्रॉब्लम्स हमारे सामने हैं लेकिन ये वाली तो मुझे पागल ही किए दे रही है। दरअसल ट्विंकल खन्ना इन दिनों पैर टूटे दर्द से जूझ रही हैं।

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाकोरोना वायरसअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?