लाइव न्यूज़ :

पांच साल तक डिप्रेशन में थी टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर, कहा- हर दिन घुट-घुट कर मरती रही

By अमित कुमार | Updated: June 2, 2020 15:49 IST

एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शमा सिकंदर ने एक इंटरव्यू में डिप्रेशन और बाईपोलर डिसऑर्डर को लेकर बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देशमा सिकंदर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक दौर ऐसा था जब हर दिन उन्हें लगता था कि अब वह मर जाएंगी। शमा ने बताया, ‘किसी की जिंदगी का ये सबसे बुरा वक्त होता है। जब उसे पता नहीं होता कि उसे करना क्या है।

जीने की इच्छा जब साथ छोड़ने लग जाए तो किसी भी इंसान के लिए जिंदगी बोझ बनकर रह जाती है। जिंदगी को जारी रखने के लिए लाइफ में गोल होना बेहद जरूर होता है, वर्ना कुछ समय बाद सबकुछ नीरस लगने लगता है। जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आता है जब हमें खुद से ही संघर्ष करना होता है और उस स्थिति से बाहर निकलना होता है। 

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक दौर ऐसा था जब हर दिन उन्हें लगता था कि अब वह मर जाएंगी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए शमा ने कहा कि वह पांच साल डिप्रेशन थीं और उन्हें लगा था वो मर जाएंगी। लेकिन वो दौर किसी तरह से बीत गया और आज वह बिल्कुल ठीक हैं और इस तरह के विचारों से दूर हैं।

शमा ने बताया, ‘किसी की जिंदगी का ये सबसे बुरा वक्त होता है। जब उसे पता नहीं होता कि उसे करना क्या है। ऐसे समय में मन की सारी इच्छाएं और उम्मीदें भी मर जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मन ये मान बैठता है कि अब जिंदगी जीने के लिए कोई कारण नहीं बचा है। किसी की जिंदगी में इन बातों से ज्यादा बुरा और कुछ नहीं हो सकता है।'

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि उस मुश्किल घड़ी से अगर आप बाहर निकल जाते हैं तो आप पहले से भी मजबूत होते हैं। हम सबके पास वो ताकत होती है, लेकिन कोई हार मान लेता है और कोई उससे जीतकर खड़ा हो जाता है। पांच साल तक मैंने इस तरह की परिस्थितियों को झेला है। हर दिन मैं सोचती थी कि मैं मरने वाली हूं यार मुझे मर जाना चाहिए, मेरे पास करने के लिए आगे कुछ नहीं था। ऐसे में लोगों से मेरी यही अपील है कि उन्हें ऐसे स्थिति में डटे रहना चाहिए। 

 

टॅग्स :शमा सिकंदरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम