लाइव न्यूज़ :

बंगाली टीवी अभिनेत्री पल्लवी डे अपने अपार्टमेंट में फंदे पर लटकी मिलीं, लिव-इन पार्टनर के साथ पूछताछ कर रही पुलिस

By अनिल शर्मा | Updated: May 16, 2022 10:18 IST

पत्रकारों से बात करते हुए, अपार्टमेंट के कार्यवाहक ने कहा कि पल्लवी के साथी ने बेडरूम में अभिनेत्री को लटकते हुए पाया और जोर से मुझे आवाज दी।

Open in App
ठळक मुद्देपल्लवी डे ने अप्रैल में दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में अपार्टमेंट किराए पर लिया थाअपार्टमेंट में वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थीअभिनेत्री के साथी ने ही उसको कमरे में लटकता हुआ सबसे पहले देखा था

कोलकाताः लोकप्रिय बंगाली टीवी अभिनेत्री पल्लवी डे रविवार को दक्षिण कोलकाता में अपने किराए के अपार्टमेंट में लटकी मिलीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि 21 वर्षीय डे को नजदीकी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, पल्लवी डे ने अप्रैल में दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में अपार्टमेंट किराए पर लिया था जहां वह अपने लिव इन पार्टनर" के साथ रह रही थीं। पत्रकारों से बात करते हुए, अपार्टमेंट के कार्यवाहक ने कहा कि पल्लवी के साथी ने बेडरूम में अभिनेत्री को लटकते हुए पाया और जोर से मुझे आवाज दी। कार्यवाहक ने यह भी कहा कि उसने अन्य हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ, उसके शव को नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

21 वर्षीय अभिनेत्री  ने 'कुंजा छाया', 'रेशम झापी' और हाल ही में 'मोन माने ना' जैसे कई बंगाली धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि “हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल हम घटनाओं के क्रम को समझने के लिए उसके साथी से बात कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड अभिनेत्रीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?