लाइव न्यूज़ :

शीजान से मिलने के बाद हिजाब पनने लगी थी तुनिषा शर्मा, चाचा ने किया दावा- 100% लव जिहाद का मामला, पुलिस को सीक्रेट बात पता चली

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2022 08:16 IST

बुधवार को वालीव पुलिस ने दावा किया कि उसे पता चला है कि तुनिषा की मौत के दिन शीजान ने अपनी 'गुप्त प्रेमिका' के साथ एक से डेढ़ घंटे तक चैट की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अदालत में कहा कि शीजान के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थेः अभिनेत्री के चाचापुलिस को तुनिषा की मौत की सभी संभावित कोणों से जांच करनी चाहिए। तुनिषा की मौत के दिन शीजान ने अपनी 'गुप्त प्रेमिका' के साथ एक से डेढ़ घंटे तक चैट की थीः पुलिस

पालघर: दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने कहा है कि शीजान खान से मिलने के बाद तुनिषा के रहन-सहन में काफी बदलाव आया था। चाचा ने दावा किया कि शीजान के संपर्क में आने के बाद वह हिजाब पहनने लगी थी। इसके साथ ही उन्होंने आत्महत्या को लव जिहाद का मामला बताया है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की सभी कोणों से जांच करनी चाहिए।

एएनआई से बात करते हुए पवन शर्मा ने कहा कि आज(बुधवार) पुलिस ने अदालत में कहा कि शीजान के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे और उसकी एक सीक्रेड गर्लफ्रेंड भी है। उन्हें तुनिषा की मौत की सभी संभावित कोणों से जांच करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह लव जिहाद का मामला है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा कि, "मुझे लगता है कि यह 100% लव जिहाद का मामला है।" 

बुधवार को वालीव पुलिस ने दावा किया कि उसे पता चला है कि तुनिषा की मौत के दिन शीजान ने अपनी 'गुप्त प्रेमिका' के साथ एक से डेढ़ घंटे तक चैट की थी। 

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान शीजान सहयोग नहीं कर रहा था। तुनिषा शनिवार को अपने टीवी शो 'अलीबाबा-दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या की थी। घटना के एक दिन बाद, उसके पूर्व प्रेमी और शो में सह-कलाकार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट को स्कैन किया।

 

टॅग्स :तुनिषा शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?