लाइव न्यूज़ :

एप्पल अधिकारियों ने तुनिषा का फोन किया अनलॉक, पुलिस को चैट का मिला एक्सेस; अभिनेत्री की नौकरानी ने किया नया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: December 30, 2022 12:18 IST

वालीव पुलिस (मुंबई) ने कहा है, "एप्पल कंपनी के अधिकारी गुरुवार पुलिस स्टेशन आए थे और उन्होंने तुनिषा का फोन अनलॉक किया।" पुलिस ने कहा कि हमें तुनिषा की शीजान की मां और बहन के साथ की गईं चैट्स और कॉल्स मिली हैं, जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल कंपनी के अधिकारी आज (गुरुवार) पुलिस स्टेशन आए थे।अभिनेत्री की नौकरानी ने दावा किया कि आत्महत्या वाले दिन तुनिषा को चंडीगढ़ जाना था।

मुंबईः दिवंगत टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का फोन एप्पल अधिकारियों की मदद से अनलॉक कर लिया गया है। अभिनेत्री ने आत्महत्या से पहले किस-किस से चैट किया था, उसका एक्ससे भी पुलिस को मिल गया है।

वालीव पुलिस (मुंबई) ने कहा है, "एप्पल कंपनी के अधिकारी आज (गुरुवार) पुलिस स्टेशन आए थे और उन्होंने तुनिषा का फोन अनलॉक किया।" पुलिस ने कहा कि हमें तुनिषा की शीजान की मां और बहन के साथ की गईं चैट्स और कॉल्स मिली हैं, जांच जारी है।

वहीं गुरुवार को तुनिषा शर्मा की घरेलू सहायिका रेशमा ने मीडिया के सामने दावा किया है कि तुनिषा शर्मा को उनकी मृत्यु के दिन चंडीगढ़ जाना था। दिवंगत अभिनेता ने अपनी ट्रिप के लिए छुट्टी भी ली थी। रेशमा का कहना है कि आरोपी शीजान खान उनके साथ उसी घर में 4 से 5 दिनों तक रहा करता था।

 रेशमा ने आगे बताया कि कथित तौर पर शीजान ने अभिनेता की माँ से कहा था कि वह जल्द ही शादी करने जा रहा है लेकिन उन्हें यकीन नहीं था कि वह ऐसा करेगा या नहीं।  ब्रेकअप के बाद वह बहुत दुखी और उदास रहती थी।

तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सह कलाकार  और पूर्व प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है। शीजान 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।इससे पहले तुनिशा के चाचा पवन शर्मा ने दोनों के रिश्ते को लेकर 'लव जिहाद' एंगल होने का दावा किया था।

टॅग्स :तुनिषा शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?