लाइव न्यूज़ :

तुनिषा के अपनी मां से संबंध अच्छे नहीं थे, संजीव कौशल का नाम सुनते उसे आता था पैनिक अटैक, शीजान के वकील का बड़ा दावा- उसके पैसे पर पूरा कंट्रोल...

By अनिल शर्मा | Updated: January 2, 2023 13:19 IST

शीजान के वकील ने यह भी कहा है कि उनके अभियुक्त पर आरोप लगाने वाले पवन शर्मा (तुनिषा के पूर्व मैनेजर) तुनिषा के रिश्तेदार नहीं है।  उन्होंने कहा कि जो भी आरोप आए हैं उसमें तुनिषा की मां के तरफ से कम बल्कि पावन शर्मा के तरफ से ज्यादा आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शीजान के वकील का कहना है कि तुनिषा को उसकी मां वनिता शर्मा और संजीव कौशल ही पूरा कंट्रोल करते थे। शीजान के वकील ने कहा कि संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था। पिता के निधन के बाद तुनिषा उदास रहती थीः शीजान के वकील का दावा

मुंबईः दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के कथित आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने दावा किया तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था। उसके पिता के निधन के बाद वो उदास रहती थी। शीजान के वकील का कहना है कि तुनिषा को उसकी मां वनिता शर्मा और संजीव कौशल ही पूरा कंट्रोल करते थे। 

शीजान के परिवार के साथ शनिवार मीडिया को संबोधित करते हुए शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था। संजीव कौशल और वनिता, तुनिषा पर और उसके पैसे पर पूरा कंट्रोल करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि व्हाट्सएप में ऐसी कोई चीज नहीं निकल के आई जिससे लगे कि तुनिषा और शीजान के बीच मतभेद थे।

बकौल शीजान वकील- तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था उसके पिता के निधन के बाद वो उदास रहती थी। उसने खुशी से अपना आखिरी जन्मदिन अपने पिता के साथ ही मनाया था उसके बाद वो अब मनाने वाली थी। तुनिषा की मां और संजीव कौशल का क्या संबंध है इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, व्हाट्सएप में ऐसी कोई चीज नहीं निकल के आई जिससे लगे कि तुनिषा और शीज़ान के बीच मतभेद थे। वो दोनों लाइफ में मूवऑन कर चुके थे लेकिन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तुनिषा शीज़ान के परिवार के साथ जितने समय रही उतने समय वो बहुत खुश रही।

शीजान के वकील ने यह भी कहा है कि उनके अभियुक्त पर आरोप लगाने वाले पवन शर्मा (तुनिषा के पूर्व मैनेजर) तुनिषा के रिश्तेदार नहीं है।  उन्होंने कहा कि जो भी आरोप आए हैं उसमें तुनिषा की मां के तरफ से कम बल्कि पावन शर्मा के तरफ से ज्यादा आए हैं। पुलिस ने शुरू से खारिज किया है कि इस पूरे प्रकरण में लव-जिहाद का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

 

टॅग्स :तुनिषा शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?