लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, मिली पाकिस्तान में बसने की सलाह-जानिए पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 09:00 IST

पाकिस्तान में विमान हादसा होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों को लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ितों के लिए प्रार्थना।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।स्वरा बेवाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा बेवाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अक्सर वह अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। हाल में पाकिस्तान में हुए विमान हादसे पर ट्वीट करके वह एक बार फिर ट्रोल हुई हैं।

पाकिस्तान में विमान हादसा होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों को लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ितों के लिए प्रार्थना। इस हादसे में चमत्कारी तौर बचे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं और कराची और लाहौर में अपने दोस्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

इसके बाद एक यूजर ने उन्हें पाकिस्तान में सेटल होने की सलाह देते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर आपको वास्तव में पाकिस्तान में बस जाना चाहिए। उनके पूर्वजों ने हमारे मंदिरों को लूटा, हिंदू महिलाओं के साथ रेप किया। इस बात का जिक्र तान्हाजी मूवी में किया गया है। हिन्दुओं को खुले तौर पर चुनौती मिलती थी। जान दोगे या जात और आप उनके समर्थन में खड़ी हैं।

यूजर को जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, 'भारत और पाकिस्तान के लोगों के पूर्वज एक ही हैं। हड़प्पा, मोहनजोदाड़ो, इंडस वैली सभ्यता कभी पढ़ा या सुना है? यही दिक्कत होती है जब इतिहास आप वाट्सएप यूनिवर्सिटी से पढ़ते हैं। इतिहास ट्विटर के 280 शब्दों से थोड़ा ज्यादा जटिल है।

स्वरा काफी समय से पर्दे से दूर हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते पहुंची थीं। वह अपनी मां से मिलने आई थीं। जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में भी रही थीं।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल