लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड पर रीमिक्स का बुखार बरक़रार, अब ऋषि कपूर का 'पैसा ये पैसा' गाने की दी गयी बलि

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 23, 2018 20:45 IST

बॉलीवुड में एक ये चलन शुरू हुआ है और फिर चाहे वो करण जौहर हों या डेविड धवन सब धडल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Open in App

मुम्बई, 23 अप्रैल: बॉलीवुड का पुराने गानों को बिगाड़ के उसका नया रीमिक्स बनाने का जोश खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी पिछले दिनों बाघी 2 में माधुरी दीक्षित के गाने एक दो तीन को बर्बाद कर जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया और आज खबर आई कि फ़िल्म टोटल धमाल में ऋषि कपूर पर फिल्माया गया गाना पैसा ये पैसा को नये अंदाज़ में पेश किया जाएगा।

बॉलीवुड में एक ये चलन शुरू हुआ है और फिर चाहे वो करण जौहर हों या डेविड धवन सब धडल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डेविड धवन ने तो अपनी फ़िल्म जुड़वां ही फिर से बना डाली और बेटे वरुण धवन के साथ उसी फ़िल्म के दो गाने - ऊंची है बिल्डिंग और टन टना टन भी नये अंदाज़ में फिल्मा लिए। फ़िल्म बहुत बड़ी हिट रही और इसमें अन्नू मलिक के ओरिजिनल गानों का बड़ा योगदान रहा।

ये भी पढ़ें: वीडियो: जैकलिन बनी बॉलीवुड की नई 'मोहिनी', 'एक दो तीन' गाने का फर्स्ट लुक जारी

शाहरुख खान की रईस में भी ज़ीनत अमान पर फिल्माये गए लैला मैं लैला को सनी लियोन पर फिल्माया गया। हालाँकि ऐसा करने के बावजूद फ़िल्म बॉक्स आफिस पर ज़्यादा बड़ी हिट साबित नहीं हुई। इसके बाद भी हिंदी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक और संगीतकार घूमफिरकर पुराने गानों के पास वापस चले जाते हैं।

ऋतिक रोशन की आखिरी फ़िल्म काबिल में भी एक नहीं दो गाने थे जिन्हें नये कपड़े पहनाये गए थे। पहला तो था किशोर कुमार का मशहूर गाना दिल क्या करे जो उन्होंने फिल्म जूली के लिये गाया था। दूसरा गाना था अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया याराना फ़िल्म का सारा ज़माना हसीनों का दीवाना। इस गाने को उर्वशी राउतेला पर फ़िल्माया गया था।

रीमिक्स की फेहरिस्त बहुत लम्बी है। दो हफ्ते पहले रिलीज़ हुई बाघी 2 में माधुरी दीक्षित का सुपरहिट गाना एक दो तीन को नए अंदाज़ में पेश किया। हालाँकि ये गाना भी इतना हिट नहीं हुआ लेकिन लगता है आईडिया की कमी से झूझ रहे बॉलीवुड के पास पुराने को नया बनाके परोसने के अलावा और कोई विकल्प ही नहीं बचा है।

टॅग्स :टोटल धमालअनिल कपूरमाधुरी दीक्षितअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?