वीडियो: जैकलिन बनी बॉलीवुड की नई 'मोहिनी', 'एक दो तीन' गाने का फर्स्ट लुक जारी

By भारती द्विवेदी | Published: March 16, 2018 05:05 PM2018-03-16T17:05:26+5:302018-03-16T17:05:26+5:30

टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी की फिल्म बागी-2 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Jacqueline Fernandez first look of baaghi 2 song ek do teen reveled | वीडियो: जैकलिन बनी बॉलीवुड की नई 'मोहिनी', 'एक दो तीन' गाने का फर्स्ट लुक जारी

वीडियो: जैकलिन बनी बॉलीवुड की नई 'मोहिनी', 'एक दो तीन' गाने का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई, 16 मार्च: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में पुराने गाने को नए अंदाज में पेश करने का चलन बढ़ रहा है। 90 के दशक का सुपरहिट गाना मोहिनी मोहिनी मोहिनी सुनते ही आंंखों के सामने माधुरी दीक्षित का चेहरा और डांस घूमने लगता है। माधुरी के इस सुपरहिट गाने पर साल 2018 में जैकलिन फर्नांडिस थिरकने जा रही हैं। फिल्म 'तेजाब' के इस मश्हूर गाने को टाइगर श्राफ और दिशा पटानी की फिल्म बागी-2 में फिल्माया जा रहा है।  

'एक दो तीन' गाने के नए वर्जन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जैकलिन ने गाने फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जैकलिन ने गाने में माधुरी दीक्षित की तरह ही मल्टीकलर का ड्रेस पहना है। 

29 साल बाद फिल्म 'बागी-2' में जैकलिन के ऊपर इस गाने को फिल्माया जा रहा है। इस गाने की कोरियोग्राफी का जिम्मा लिया है बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्या और अहमद खान ने। फिल्म तेजाब में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए इस गाने को अलका याज्ञनिक ने आवाज दी थी और सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।     

Web Title: Jacqueline Fernandez first look of baaghi 2 song ek do teen reveled

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे