लाइव न्यूज़ :

आज 87 की हुईं आशा ताई, जानें किस फिल्म में गाया था पहला गाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 8, 2020 09:28 IST

आशा भोंसले ने 1949 में 16 साल की उम्र में अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के 31 वर्षीय सेक्रेटरी गणपत राव भांेसले से शादी की थी.

Open in App
ठळक मुद्दे लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका आशा भोसले 8 सितंबर को 87 साल की हो जाएंगीआशा लता मंगेशकर की बहन है

अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका आशा भोसले 8 सितंबर को 87 साल की हो जाएंगी. 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं आशा भोसले जाने-माने गायक दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री और सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर की बहन हैं. आशा भोंसले जब नौ साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था.

इसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर मुंबई आ गया था. उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर गाना और फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था. आशा ने साल 1943 में अपनी पहली मराठी फिल्म 'माझा बाळ' में गीत गाया था. उनका पहला हिंदी गीत साल 1948 में आई फिल्म 'चुनरिया' का 'सावन आया' था.

आशा भोंसले ने 1949 में 16 साल की उम्र में अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के 31 वर्षीय सेक्रेटरी गणपत राव भांेसले से शादी की थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया था. उन्होंने संगीतकार आर.डी. बर्मन से दूसरी शादी की थी. बात करें वर्कफ्रंट की तो, आशा भोसले ने 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'ओ मेरे सोना रे', 'इन आंखों की मस्ती के', 'पिया तू अब तो आजा', 'ये मेरा दिल' जैसे हजारों सदाबहार गाने गाए हैं.

उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती और अन्य भाषाओं के भी गीत गाए. संगीत में दिए गए योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने 2008 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. आशा भोसले को 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार, 2 राष्ट्रीय पुरस्कार और प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

टॅग्स :आशा भोसलेबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?