लाइव न्यूज़ :

थिएटरों में दर्शकों को खींचने के लिए कहानी पर निर्भर रहना होगा- तापसी पन्नू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 26, 2019 08:46 IST

तापसी पन्नू साउथ की फिल्मों में अपने जलवे बिखेरने के बाद बॉलीवुड में भी अपना एक मुकाम बना चुकी हैं

Open in App

तापसी पन्नू साउथ की फिल्मों में अपने जलवे बिखेरने के बाद बॉलीवुड में भी अपना एक मुकाम बना चुकी हैं. इसके बावजूद वह खुद को बड़ी स्टार नहीं मानती. तापसी अपने काम की ओर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए कहानी को अहम मानती हैं. फिल्म के डायलॉग भी दमदार होने चाहिए.

तापसी की फिल्म चाहे 'नाम शबाना' हो, 'पिंक', 'मुल्क' या हाल में रिलीज 'बदला' हो, उनके डायलॉगों ने इन फिल्मों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है. तापसी ने कहा कि दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने एक कलाकार के तौर पर उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया है. उन्होंने कहा, ''लोग मेरी फिल्मों के जरिए धीरे-धीरे मेरी एक छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं धीरे-धीरे दर्शकों का विश्वास हासिल करने की कोशिश कर रही हूं.

जिस दिन विश्वास हासिल कर लूंगी तो मैं उम्मीद कर सकती हूं कि मेरी फिल्में रिलीज से पहले भी चर्चा में आएंगी. फिलहाल तो मुझे कहानी पर निर्भर रहना होगा.'' तापसी के अनुसार, दर्शक महिला केंद्रित फिल्मों का स्वागत कर रहे हैं और यह बॉलीवुड की हीरोइन बनने का अच्छा वक्त है.

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?