लाइव न्यूज़ :

TMC सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, पति निखिल जैन ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2021 15:10 IST

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि नुसरत जहां को बुधवार शाम पार्क स्ट्रीट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे नुसरत जहां को बुधवार शाम पार्क स्ट्रीट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने बेटे को जन्म दियामां तथा बेटा दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस की सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां ने बृहस्पतिवार दोपहर शहर के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि नुसरत जहां को बुधवार शाम पार्क स्ट्रीट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक मां तथा बेटा दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। फिल्म उद्योग के एक सूत्र ने बताया कि नुसरत जहां के दोस्त एवं अभिनेता यश दासगुप्ता भी इस दौरान अस्पताल में मौजूद थे। नुसरत जहां से अलग रह रहे उनके पति निखिल जैन ने कहा, ‘‘ हम दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मैं बच्चे और मां को शुभकामनाएं देता हूं। मैं दुआ करता हूं कि बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो।’’

गौरतलब है कि नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी विवाद हुआ था। जब नुसरत प्रेग्नेंट थीं उसी वक्त उनके पति निखिल जैन से विवाद भी हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। निखिल जैन से नुसरत की शादी 2019 में हुई थी। लेकिन तनाव के बाद अब वे दोनों 2021 में अलग हो गए हैं।

टॅग्स :नुसरत जहानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव