लाइव न्यूज़ :

पांच साल बाद खुद के साथ हुए शोषण पर टीना दत्ता ने बयां किया दर्द, बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2019 14:38 IST

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू फैंस के बीच पहुंचा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं।

Open in App

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू फैंस के बीच पहुंचा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि  वे पांच साल तक एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशन में रही हैं जो उनके साथ जानवारों सा व्यवहार करता था।

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि किस तरह से वह 5 सालों तक एक गलत रिश्ते में रहीं और फिर आखिरकार उसको उन्होंने 2015 में खत्म किया। उन्होंने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वह 5 साल तक चुप रही क्योंकि वह अपने रिश्ते को बचाए रखना चाहती थीं। हांलाकि बाद में मुझे लगा कि कि यह रिश्ता आगे नहीं चल पाएगा। उस वक्त मैं इंडस्ट्री से बाहर के एक व्यक्ति के साथ 5 सालों तक रिलेशनशिप में रही। हम एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। मैंने यह रिलेशनशिप इसलिए खत्म की क्योंकि मेरा बॉयफ्रेंड मेरे साथ मारपीट करता था।

इतना ही नहीं वह मुझे अपने दोस्तों के सामने पीटता था, मैं  बहुत परेशान हो गई थी। मैं कभी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक में नहीं आना चाहती थी लेकिन अब मुझे लगता है कि सब कुछ बोलने का यही सही समय है। अब अपनी असफल रिलेशनशिप के बाद टीना अब सेटल डाउन होना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'अब मैं दोबारा किसी अफेयर में नहीं पड़ना चाहती बल्कि सेटल डाउन होना चाहती हूं। मैं हमेशा से लव मैरेज करना चाहती थी लेकिन ऊपर वाले ने मेरे सामने किसी ऐसे को नहीं भेजा। अब मैं किसी भी एक्टर से शादी से शादी नहीं करना चाहती हूं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?