लाइव न्यूज़ :

सामने आई टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अलग होने की असल वजह, इस कारण से हुआ ब्रेकअप

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2022 11:59 IST

दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही प्रोजेक्ट के, योधा और केटीना में नजर आने वाली हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ गनपथ और स्क्रू ढीला में दिखाई देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देदिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' आज बड़े बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की।दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया।

मुंबई: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ब्रेकअप को लेकर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसी काफी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें उनके अलग होने की बात की गई है, जिसके बारे में जानकर फैंस निराश हैं। हालांकि, कभी भी इस कपल ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की और हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया। 

वहीं, अब एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों के अलग होने की असल वजह सामने आई है। Etimes की ताजा रिपोर्ट की मानें तो दिशा पाटनी शादी करने के मूड में थी, जबकि टाइगर श्रॉफ अभी इसके लिए तैयार नहीं थे, जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। दिशा और टाइगर के एक दोस्त ने बताया, "दिशा ने टाइगर से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन वो अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई बार टाइगर से शादी की बात की, लेकिन उन्होंने बार नहीं, अभी नहीं कहा। दिशा शादी करना चाहती थीं लेकिन टाइगर अभी ऐसी कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहते।"

फिलहाल, दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' आज बड़े बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतरिया, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा दिशा जल्द ही प्रोजेक्ट के, योधा और केटीना में नजर आने वाली हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ गनपथ और स्क्रू ढीला में दिखाई देंगे। 

टॅग्स :दिशा पटानीटाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टदिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

बॉलीवुड चुस्कीदिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, कई खाली खोखे बरामद, गैगस्टर गोल्डी बरार बोला- यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?