लाइव न्यूज़ :

‘सुपर 30’ के निर्माताओं से कहा था, अभिनेता, निर्देशक मेरी पसंद के होंगे: आनंद कुमार

By भाषा | Updated: June 16, 2019 22:24 IST

फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसकी आलोचना भी हुई। हालांकि, फिल्म जिस तरह से बनी है, उससे कुमार बहुत खुश हैं और कहा कि वह चाहते थे कि बहल उनकी जीवन की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन करें और उन्हें विश्वास था कि ऋतिक फिल्म के साथ न्याय करेंगे।

Open in App

'‘सुपर 30’’ के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से बहुत से बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन ‘‘सुपर 30’’ के बनने तक कुछ भी उन्हें उत्साहित नहीं कर सका। ‘‘सुपर 30’’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है और फिल्म में आनंद कुमार का किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया है।

हाल ही में फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसकी आलोचना भी हुई। हालांकि, फिल्म जिस तरह से बनी है, उससे कुमार बहुत खुश हैं और कहा कि वह चाहते थे कि बहल उनकी जीवन की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन करें और उन्हें विश्वास था कि ऋतिक फिल्म के साथ न्याय करेंगे।

उन्होंने कहा, इन लोगों ने जो जुनून और उत्साह दिखाया, वह पहले किसी में नहीं दिखा था। मुझे उनका दृष्टिकोण पसंद आया, वे एक सच्ची कहानी बताना चाहते थे। उन्होंने मुझे रचनात्मक रूप से प्रक्रिया का हिस्सा बनने की स्वतंत्रता दी। आनंद ने एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा, ‘‘मेरी कुछ शर्तें थीं कि एक बार जब मैं पटकथा पर हामी भर दूं तभी फिल्म बननी चाहिए और अभिनेता, निर्देशक और संगीत निर्देशक मेरी पसंद के होंगे।’’

उन्होंने खुलासा किया कि उनकी वजह से फिल्म की पटकथा को 13 बार बदलना पड़ा। आनंद ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्दे पर अपनी सच्ची कहानी को दिखाना था और फिल्म की टीम ने इसे अच्छी तरह से पूरा किया है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। 

टॅग्स :सुपर 30ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुपर 30 का हुआ विस्तार, "सुपर इन्फिनिटी” हुआ लॉन्च गणित, आनंद कुमार ने शिक्षा को दिया नया आयाम

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया