लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी', निर्देशक ने कहा- जो दिखाया गया है, उसे लोगों से छिपाया गया था

By भाषा | Updated: May 13, 2023 10:20 IST

फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी बताई गई है जो कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल करके आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित हिंदू दक्षिणपंथियों ने इस फिल्म का समर्थन किया है। तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने फिल्म का बहिष्कार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह फिल्म एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है।द केरल स्टोरी के निर्देशक सेन ने कहा, देश केरल राज्य में लंबे समय से जारी समस्या को अनदेखा कर रहा था।

 वाशिंगटनः अमेरिका और कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में शुक्रवार को विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हुई। निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह फिल्म एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है। सेन ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय और अमेरिकी पत्रकारों के समूह से कहा, “देश केरल राज्य में लंबे समय से जारी समस्या को अनदेखा कर रहा था।

द केरल स्टोरी’ एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है, एक ऐसा आंदोलन है जिसे दुनिया भर के लोगों तक पहुंचना चाहिए और जागरूकता बढ़ानी चाहिए।” फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा, ‘‘फिल्म में जो दिखाया गया है, उसे लोगों से छिपाया गया था और इसे बताया जाना चाहिए था। हमने दुनिया भर में इस बारे में चर्चा शुरू करने के लिए फिल्म बनाई।’’

फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी बताई गई है जो कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल करके आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित हिंदू दक्षिणपंथियों ने इस फिल्म का समर्थन किया है। तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने फिल्म का बहिष्कार किया है।

फिल्म के टीजर की काफी आलोचना हुई है, जिसमें दावा किया गया था कि केरल की 32,000 लड़कियां आईएसआईएस में शामिल होने के लिए राज्य से भाग गई थीं। केरल उच्च न्यायालय ने निर्माताओं से प्रचार अभियान से फिल्म का टीजर हटाने के लिए कहा था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

टॅग्स :द केरल स्टोरीअमेरिकाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?