लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म के निर्माता, केरल HC के आदेश पर 15 मई को सुनवाई

By अनिल शर्मा | Updated: May 9, 2023 14:35 IST

विवादास्पद फिल्म ‘द केरला स्टेारी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने के केरल उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका पर उच्चतम न्यायालय 15 मई को सुनवाई करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे निर्माताओं ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर से प्रतिबंध हाटने की मांग की है। निर्माताओं ने तमिलनाडु सरकार से भी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटरों को सुरक्षा देने का अनुरोध किया।

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' को पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध किए जाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ फिल्म के निर्माता मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। निर्माताओं ने याचिका के जरिए पश्चिम बंगाल में फिल्म पर से प्रतिबंध हाटने की मांग की है। निर्माताओं ने इसके साथ ही तमिलनाडु सरकार से भी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटरों को सुरक्षा देने का अनुरोध किया।

द केरल स्टोरी के निर्माताओं ने कहा है कि तमिलनाडु के कई थिएटर मालिकों का कहना है कि उन्हें फिल्म दिखाने में डर लग रहा है। कई संगठनों ने धमकी दे रखी है। गौरतलब है कि बंगाल सरकार ने राज्य में 'शांति बनाए रखने के लिए' फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दिया है।

उधर, विवादास्पद फिल्म ‘द केरला स्टेारी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने के केरल उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका पर उच्चतम न्यायालय 15 मई को सुनवाई करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए मामले का उल्लेख किया।

जब पीठ ने पूछा कि क्या उच्च न्यायालय ने मामले में आदेश पारित किया है तो सिब्बल ने कहा कि उसने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया है। तब पीठ ने कहा, ‘‘हम इसे सोमवार (15 मई को) लेंगे।’’

केरल उच्च न्यायालय ने पांच मई को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा था कि इसके ट्रेलर में किसी पूरे समुदाय के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक सामग्री नहीं है। उसने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म की जांच की है और इसे सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए ठीक पाया है। गत शुक्रवार को रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ में अभिनेत्री अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :द केरल स्टोरीMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Kerala Story 2 Box Office: 12वें दिन भी थमी नहीं रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही फिल्म

भारतसंवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान निंदनीय

भारतराष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर सीएम मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- माफी मांगे ममता बनर्जी

बॉलीवुड चुस्कीThe Kerala Story 2: रेप और किसिंग सीन 50% किए गए कम, CBFC ने फिल्म में लगाए करीब 16 कट

क्राइम अलर्टWest Bengal: कोलकाता में 2 गुटों में हिसंक झड़प, बमबारी और गोलीबारी से दहशत; 10 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?