लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स' देखने जानेवालों को थिएटर तक फ्री में छोड़ रहा ये रिक्शा चालक, कहा- हर हिंदू को ये फिल्म देखनी चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2022 10:04 IST

इस वीडियो को भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने अपने ट्विटर खाता से साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार पर ताना भी मारा।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने अपने ट्विटर खाता से साझा किया हैवीडियो में रिक्शा चालक द कश्मीर फाइल्स देखने जानेवालों से पैसे नहीं लेने की बात कह रहा है

मुंबईः विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा इस वक्त हर कही हैं। आम से खास इस फिल्म को देखने की अपील कर रहा है। वहीं कोई इसे फ्री में दिखाने की बात कर रहा है तो कोई फिल्म देखने जानेवालों फ्री में थिएटर तक छोड़ रहा है। 

इंटरनेट पर इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक रिक्शा चालक फिल्म देखने आई महिलाओं से पैसे नहीं लेने की बात कहता है। चालक कहता है कि जो भी यह फिल्म देखने आएगा, किसी से भी वह पैसा नहीं लेगा। उसने यह भी कहा कि हर हिंदू को यह फिल्म देखनी चाहिए।

महिला सवारी चालक को पैसे लेने पर जोर डालते हुए कहती है-भैया पैसे ले लीजिए कश्मीर फाइल्स देखने आए हैं, फ्री में थोड़ी देखेंगे। जिसपर वह कहता है, हम फ्री में छोड़ रहे हैं हम पैसे नहीं लेंगे। महिला टोकती है और कहती है भैया ऐसे नहीं आपने मेहनत की है। हम कश्मीर फाइल्स देखने आए हैं तो... रिक्शा चालक कहता है, दुनिया सबकुछ कर रही है और ये चीज होना चाहिए। देखना चाहिए सबको। हर हिंदू को देखना चाहिए। 

महिला पूछती है, फिर जनसेवा करेंगे आप, पैसे नहीं लेंगे? रिक्शा चालक कहता है, हम जनसेवा करेंगे पैसे नहीं लेंगे। जो ये फिल्म देखने आएंगे उनकी सेवा में हमने ये लगा दिया है। 

इस वीडियो को भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने अपने ट्विटर खाता से साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार पर ताना भी मारा। बीजेपी नेता ने लिखा- यह रिक्शा चालक अपने रिक्शा में #TheKasmirFiles देखने आने वाले किसी से भी पैसे नहीं लेता है। साथ ही, राजस्थान में एक कांग्रेस सरकार है जिसने जनता को सच्चाई न देखने के लिए कर्फ्यू लागू किया है। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सअनुपम खेरVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!