लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक में भी किया गया टैक्स फ्री, सीएम बोम्मई ने कश्मीरी पंडितों के लिए कही बड़ी बात

By रुस्तम राणा | Updated: March 14, 2022 17:12 IST

इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफें की जा रहीं है। फिल्म 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की पृष्टभूमि पर बनी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमोद सावंत ने कहा, गोवा में की जाएगी फिल्म टैक्स फ्रीसोशल मीडिया पर हो रही हैं फिल्म फी खूब तारीफें

मध्य प्रदेश, हरियाणा और  गुजरात राज्य के बाद सोमवार को कर्नाटक में भी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। गोवा में भी इस फिल्म को कर मुक्त किया जाएगा। फिल्म देखने के बाद गोवा के पूर्व सीएम और भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को गोवा में कर-मुक्त घोषित किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है।

इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफें की जा रहीं है। फिल्म 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की पृष्टभूमि पर बनी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया है। 

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने फिल्म को लेकर कहा, कश्मीर फाइल्स फिल्म 80 और 90 के दशक के दौरान कश्मीर में जो कुछ हुआ उसके बारे में सच्चाई पेश करती है। मुझे उम्मीद है कि सभी कश्मीरी पंडितों को उनकी जमीन, संपत्ति वापस मिल जाएगी और वे वहीं बस जाएंगे। राज्य में फिल्म को कर मुक्त घोषित किया गया।   

अन्य राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, यहां तक की महाराष्ट्र में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही है। बीते रविवार को गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय से इस बात की जानकारी दी गई है कि राज्य में फिल्म को कर मुक्त किया गया है। 

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था। इंदौर में बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने लोगों को फिल्म दिखाने के लिए पूरा थिएटर बुक कर दिया था। शुक्रवार को जब फिल्म रिलीज हुई तो इंदौर में फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। वहीं हरियाणा सरकार ने भी इस फिलम को टैक्स फ्री कर दिया है। 

टॅग्स :कर्नाटकगोवाBasavaraj Bommaiप्रमोद सावंतVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?