लाइव न्यूज़ :

The Bengal Files trailer: विवेक अग्निहोत्री का आरोप, कोलकाता पुलिस ने 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च रोका

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2025 16:29 IST

'द बंगाल फाइल्स' 1940 के दशक में अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Open in App

The Bengal Files trailer: बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस ने उनकी फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च रोक दिया। 1946 के कलकत्ता दंगों पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर दोपहर में शहर के एक पांच सितारा होटल में लॉन्च किया जाना था।

पीटीआई के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। एएनआई ने विवेक अग्निहोत्री के हवाले से कहा, "अगर यह तानाशाही/फासीवाद नहीं है, तो क्या है?...आपके राज्य में कानून-व्यवस्था विफल हो गई है, और यही कारण है कि हर कोई 'द बंगाल फाइल्स' का समर्थन कर रहा है..."।

उन्होंने दावा किया, "मुझे अभी पता चला है कि कुछ लोग यहाँ (एक निजी होटल में कार्यक्रम स्थल पर) आए और सभी तार काट दिए। मुझे नहीं पता कि यह किसके आदेश पर हो रहा है? आप जानते हैं कि हमारे पीछे कौन लोग हैं। तमाम जाँच-पड़ताल के बाद, यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। होटल प्रबंधक अभी भी हमें यह नहीं बता पा रहे हैं कि हमें अपना कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है..."

इससे पहले शुक्रवार को, अग्निहोत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दावा किया था कि एक प्रमुख सिनेमाघर श्रृंखला ने उनकी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि थिएटर श्रृंखला ने कार्यक्रम रद्द करने के पीछे "राजनीतिक दबाव" बताया था।

'द बंगाल फाइल्स' 1940 के दशक में अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच