लाइव न्यूज़ :

'कॉल रिकॉर्ड' मामले में नया मोड़, कंगना रनौत के साथ आयशा श्रॉफ का नाम आया सामने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 21, 2018 13:25 IST

खबर के मुताबिक ठाणे क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक त्रिमुखे के अनुसार, 'जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने एक्टर साहिल खान की सीडीआर गैर कानूनी तरीके से निकलवाई और इसे आरोपी वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंप दी है।

Open in App

मुंबई ( 21 मार्च):  पत्‍नी के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कराने के मामले में एक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुसीबतें कम नहीं हुईं है कि बॉलीवुड के और सितारे इसमें घिरते नजर आ रहे हैं। खबर के मुताबिक अभिनेता  टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और कंगना रनौत का नाम भी इस मामले में सामने आया है।

कॉल डिटेल मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच के सामने इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। जिनसे साफ हो रहा है कि इस मामले में बॉलीवुड का काफी बड़ा कनेक्‍शन देखने में आ रहा है।

खबर के मुताबिक ठाणे क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक त्रिमुखे के अनुसार, 'जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने एक्टर साहिल खान की सीडीआर गैर कानूनी तरीके से निकलवाई और इसे आरोपी वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंप दी है। रिजवान का नाम इससे पहले नवाज की पत्नी की कॉल रिकोर्डिंग प्रकरण में भी आ चुका है।

इस मामले की जांच के दौरान रिजवान सिद्दीकी के मोबाइल से कुछ खास जानकारी मिली हैं, जिसके अनुसार आयशा श्रॉफ और एक्टर साहिल खान के बीच आपसी विवाद था। इसी विवाद के चलते अवैध तरीके से सीडीआर निकलवाए गए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि साल 2014 में एक्टर साहिल खान के ये सीडीआर आपसी विवाद के बाद आयशा श्रॉफ ने अवैध तरीके से हासिल किए थे। 2 नवम्बर 2014 से लेकर 23 नवंबर 2014 के बीच आरोपी वकील रिज़वान सिद्दीकी के साथ व्हाट्सअप चैट और ईमेल पर एक्सचेंज करते हुए सीडीआर में फ्रीक्वेंट नंबर्स की डिटेल्स,और संबंधों को लेकर जानकारी मांगी थी। अब पुलिस आयशा से इस प्रकरण पर पूछताछ कर सकती है। 

वहीं इस मामले में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता कंगना रनौत का भी नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि 2016 में कंगना ने भी ऋतिक रोशन का मोबाइल नंबर रिजवान सिद्दीकी के साथ शेयर किया था। इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है। इस बात की पूरी तरह से जानकारी प्राप्त नहीं कि कंगना ने डिटेल को लेकर ऋितिक का ही नंबर दिया है। कंगना को लेकर अभी पुलिस का पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

टॅग्स :कंगना रानौतजैकी श्रॉफबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला