लाइव न्यूज़ :

अपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 14:56 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘अपने ही बच्चे की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं है।’ गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक इलाके में स्थित अपने दो मंजिला घर में 10 जुलाई को राधिका की उसके पिता दीपक यादव (49) ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दीपक ने स्वीकार किया है उसने राधिका पर गोली इसलिए चलाई क्योंकि उसे (दीपक को) अक्सर राधिका की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया।

वीडियो में हिमांशिका सिंह राजपूत नजर आ रही थीं जो खुद को राधिका की अच्छी दोस्त बताती हैं। वीडियो में हिमांशिका राधिका के साथ दीपक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की बात कहती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "अपने ही बच्चे की हत्या करने में कोई सम्मान नहीं होता। अगर पहले कुछ लोग उसे ताने देते थे, तो अब पूरी दुनिया दीपक यादव को एक पराजित और कायर इंसान के रूप में याद करेगी। दीपक यादव, आपने इतिहास में अपनी जगह एक पराजित और डरपोक व्यक्ति के रूप में पक्की कर ली है।" पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राधिका को चार गोलियां लगीं, तीन पीठ में और एक कंधे में। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका अंतिम संस्कार वज़ीराबाद स्थित उसके गांव में किया गया। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?