लाइव न्यूज़ :

Tejas first look: एयरफोर्स पायलट के रूप में कंगना रनौत का दिखा दम, 'तेजस' का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 13:13 IST

पहली बार कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आने वाली हैं। इस खास फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं और इसको रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत एक के बाद एक फिल्म से फैंस को दीवाना करती जा रही हैंकंगना की फिल्में लगातार पर्दे पर धमाल कर रही हैं

कंगना रनौत एक के बाद एक फिल्म से फैंस को दीवाना करती जा रही हैं। कंगना की फिल्में लगातार पर्दे पर धमाल कर रही हैं। अब जल्द कंगना की एक और फिल्म फैंस से रूबरू होने वाली है। एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस का पोस्टर हाल ही में रिलीज हो गया है। पोस्टर काफी ज्यादा प्रभावशाली है। ये पोस्टर आते ही फैंस के बीच छा गया है।

इस फिल्म में पहली बार कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आने वाली हैं। इस खास फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं और इसको रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ये फिल्म कब रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं। कंगना की इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी।

डेट जरुर फिक्स नहीं है लेकिन इतना साफ है कि फिल्म अप्रैल 2021 को पर्दे पेश हो जाएगी। फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को कंगना रनौत की टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यूनिफॉर्म में सभी बहादुर दिल और मजबूत महिलाओं के लिए जो हमारे देश के लिए दिन रात न्यौछावर कर देती हैं.. ।

अब कंगना तेजस में एक पायलट के रोल में नजर आ कर फैंस को दीवाना करेंगीं। कंगना इस तरह का रोल पहली बार कर रही हैं। वैसे भी कंगना फैंस के बीच अलग अलग तरह के रोल्स करने के लिए ही जानी जाती हैं। अब तक के अपने करियर में कंगना ने बहुत ही तरह के रोल किए हैं।

कंगना हाल ही में पंगा फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म तो पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन कंगना के अभिनय की काफी तारीफ की गई थी। फिल्म में कंगना एक कबड्डी प्लेयर को रोल में नजर आई थीं। कंगना ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही फिल्म तेजस के बारे में खुलासा किया था।इस फिल्म के लिए कंगना एक स्पेशल ट्रेनिंग भी लेंगी। कंगना की  ट्रेनिंग के लिए डायरेक्टर्स प्रोफेशनल ट्रेनर को हायर किया हुआ।  

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया