लाइव न्यूज़ :

इस सिंगर ने तोड़ा माइकल जैक्सन का रिकॉर्ड, बनीं 'अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स’ में सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाली कलाकार

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 25, 2019 17:17 IST

अमेरिकी सिंगर ने ‘आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड’, ‘फेवरिट एल्बम- पॉप/रॉक’, ‘फेवरेट म्यूजिक वीडियो’, ‘फेवरेट फीमेल आर्टिस्ट- पॉप/रॉक’, ‘फेवरेट आर्टिस्ट -एडल्ट कंटेम्पॅरेरी एंड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं।

Open in App

किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गायिका टेलर स्विफ्ट ‘अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स’ (एएमए) में सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाली कलाकार बन गई हैं। स्विफ्ट ने माइकल जैक्सन के 24 पुरस्कारों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एएमए में कुल 28 पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं।

स्विफ्ट ने ‘आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड’, ‘फेवरिट एल्बम- पॉप/रॉक’, ‘फेवरेट म्यूजिक वीडियो’, ‘फेवरेट फीमेल आर्टिस्ट- पॉप/रॉक’, ‘फेवरेट आर्टिस्ट -एडल्ट कंटेम्पॅरेरी एंड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं। इसके साथ ही वह लगभग हर श्रेणी में पुरस्कार हासिल करने वाली कलाकार भी बन गई हैं।

‘एंटरटेनमेंट वीकली’ की खबर के अनुसार, रविवार को आयोजित हुए एएमए समारोह से पहले गायिका-गीतलेखिका और रॉक बैंड ‘अलबामा’ दोनों के नाम 23-23 एएमए थे। ‘आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड’ पुरस्कार स्वीकार करते हुए स्विफ्ट ने सबसे पहले महान गायिक कैरोल किंग की, संगीत और उनके निजी जीवन में उनकी भूमिका के लिए सराहना की।

कैरोल ने ही उन्हें यह पुरस्कार सौंपा था। उन्होंने कहा, ‘‘ यहां मौजूद सभी कलाकार चाहते हैं कुछ ऐसा (संगीत) बनाया जाए जो अपनी छाप छोड़े। मेरे लिए जो मायने रखता है वह हैं आप और प्रशंसकों के साथ मेरी यादें। क्योंकि हमने काफी मजे किये और शानदार समय साथ बिताया। मेरे इस मंच पर होने का कारण बनने के लिए शुक्रिया।’’

टॅग्स :माइकल जैक्सनहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?